2047 तक भारत बनेगा विकसित राष्ट्र : प्रेम कुमार धूमल

विकसित भारत संकल्प यात्रा नादौन मंडल के कोटला चिलिया पंचायत में पहुंची। वहां पर लोगों ने यात्रा के रथ का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल एवं पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सांसद मोबाइल स्वास्थ्य अस्पताल के माध्यम से करीब 120 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और निशुल्क में दवाइयां भी दी गई।

Dec 15, 2023 - 23:06
 0  315
2047 तक भारत बनेगा विकसित राष्ट्र : प्रेम कुमार धूमल

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

रूहानी नरयाल। नादौन
विकसित भारत संकल्प यात्रा नादौन मंडल के कोटला चिलिया पंचायत में पहुंची। वहां पर लोगों ने यात्रा के रथ का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल एवं पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सांसद मोबाइल स्वास्थ्य अस्पताल के माध्यम से करीब 120 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और निशुल्क में दवाइयां भी दी गई। लोगों के आयुष्मान कार्ड और आभा कार्ड भी बनाए गए। इस मौके पर प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने अपने संबोधन में कहा कि आगामी 2047 तक लोगों के सहयोग से भारत एक विकसित राष्ट्र बनेगा। वहीं पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने अपने संबोधन में मोदी सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में लोगों के लिए चलाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और लोगों से निवेदन किया कि जो लोग इन योजनाओं का लाभ नहीं ले रहे हैं वह भी इन योजनाओं में अपना पंजीकरण अवश्य करवाऐ। भाजपा जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा ने भी लोगों को मोदी के कार्यकाल में भारत कैसे उन्नति की ओर अग्रसर है पूरे विश्व में भारत का झंडा कैसे बुलंद हुआ है इसके बारे में लोगों को अवगत कराया। इससे पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पठानिया ने आए हुए लोगों का स्वागत एवं धन्यवाद किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पठानिया, मंडल महामंत्री अजमेल बर्मा, सुरेंद्र शिंदा, डॉ अशोक शर्मा, बीडीसी अध्यक्ष कमलदत शर्मा, जिला परिषद सदस्य आशीष डोगरा, ओमा चंद ठाकुर, विनोद पटियाल, कुलवंत सिंह, मनजीत ठाकुर, राजेश रिंकू, पंचायत प्रधान विजय शर्मा, बीडीसी सविता, बीडीसी रजनी, यशपाल धीमान, बीना रानी और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0