सिंधु के पानी को गिड़गिड़ाया पाक, यूएन पहुंचा

सिंधु जल संधि पर भारत के सख्त रुख के बाद पाकिस्तान यूएन पहुंचा। संधि बहाल करने की मांग, क्षेत्रीय शांति पर खतरे का जताया डर।

Apr 25, 2026 - 11:41
 0  36
सिंधु के पानी को गिड़गिड़ाया पाक,  यूएन पहुंचा

सिंधु जल संधि को लेकर भारत के सख्त रुख से घबराया पाकिस्तान अब अंतरराष्ट्रीय मंचों की शरण में पहुंच गया है। पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और संयुक्त राष्ट्र महासभा के समक्ष यह मुद्दा उठाते हुए संधि को पूरी तरह लागू कराने की मांग की है।

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि असीम इफ्तिखार अहमद ने जानकारी दी कि उन्होंने उप-प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री की ओर से लिखा गया पत्र महासभा के अध्यक्ष को सौंपा है। पत्र में भारत द्वारा सिंधु जल संधि को निलंबित किए जाने को ‘क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा’ बताया गया है।

पाकिस्तान ने सुरक्षा परिषद से अपील की है कि वह भारत पर संधि बहाल करने के लिए दबाव बनाए। साथ ही, भारत के इस कदम को मानवीय संकट पैदा करने वाला बताते हुए कश्मीर मुद्दे को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाया गया है।

विश्लेषकों के अनुसार, भारत ने पहली बार पानी को रणनीतिक साधन के रूप में इस्तेमाल करने का संकेत दिया है। एक अंतरराष्ट्रीय विश्लेषण में कहा गया कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने स्पष्ट किया है कि खून और पानी साथ-साथ नहीं बह सकते।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0