IPL 2026 से तय होगी WC 2027 टीम! BCCI प्लान

IPL 2026 से टीम इंडिया की WC 2027 टीम तय होगी। BCCI ने 20 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया, चयनकर्ता हर मैच पर रखेंगे नजर।

Mar 20, 2026 - 16:12
 0  54
IPL 2026 से तय होगी WC 2027 टीम! BCCI प्लान

28 मार्च से शुरू हो रहा IPL भारतीय खिलाड़ियों के लिए खास रहने वाला है। टी–20 फॉर्मेट में खेली जानी वाली इस लीग से टीम इंडिया की वनडे वर्ल्ड कप 2027 की टीम तय होगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सिलेक्शन कमेटी ने 20 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है, जिनके प्रदर्शन पर इस IPL के दौरान खास नजर रखी जाएगी। अजित अगरकर की अगुवाई वाली समिति का फोकस इन खिलाड़ियों की फॉर्म और फिटनेस पर रहेगा। इतना ही नहीं, पंजाब मुल्लांपुर में 6 से 10 जून तक अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच में भी टीम इंडिया अपनी फुल-स्ट्रेंथ के साथ उतरेगा।

सारे सीनियर खिलाड़ी इसमें खेलेंगे। BCCI ने सिलेक्टर्स को मैच देखने की जिम्मेदारी बांट दी गई है। जहां अगरकर मुंबई में रहते हैं, वहीं दास कोलकाता के निवासी हैं। RP सिंह और रात्रा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में रहते हैं, जबकि उम्मीद है कि ओझा IPL के अपने हिस्से के मैच बेंगलुरु और हैदराबाद में देखेंगे। अधिकारी ने बताया, "BCCI की योजना है कि हर चयनकर्ता हर हफ़्ते कम से कम एक मैच स्टेडियम में जाकर देखे, जिससे हर हफ़्ते कुल पांच मैचों को स्टेडियम से ही कवर किया जा सके.। बाकी मैचों को वे ज़ाहिर तौर पर TV पर देख सकते हैं." यह समझा जा रहा है कि 2028 T20 वर्ल्ड कप और उससे पहले, उसी साल होने वाले ओलंपिक्स को देखते हुए, यह IPL उन लगभग 20 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नज़र रखने के बारे में ज़्यादा होगा, जो 50-ओवर के वर्ल्ड कप के लिए टीम में शामिल होने की दौड़ में हैं। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0