ऑस्ट्रेलिया कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में बड़ा झटका, मैक्सवेल बाहर

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की 2026-27 कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में ग्लेन मैक्सवेल समेत कई बड़े खिलाड़ी बाहर। युवा खिलाड़ियों पर भरोसा, टेस्ट सीरीज पर फोकस।

Apr 1, 2026 - 11:54
 0  36
ऑस्ट्रेलिया कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में बड़ा झटका, मैक्सवेल बाहर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने आगामी व्यस्त टेस्ट शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने 2026-27 सीजन के लिए खिलाड़ियों की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी है। कुल 21 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को इस लिस्ट में में जगह मिली है। सबसे बड़ा झटका स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को लगा है, जिन्हें कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया गया। उनके अलावा युवा ओपनर सैम कोंस्टास, तेज तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन और इन फॉर्म बल्लेबाज मैथ्यू रेनशॉ भी इस लिस्ट से बाहर हैं।
चयन समिति के प्रमुख जॉर्ज बैली ने कहा कि इस बार चयन में टेस्ट और मल्टी-फॉर्मेट खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी गई है क्योंकि टीम को अलग-अलग परिस्थितियों लगातार क्रिकेट खेलना है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो खिलाड़ी इस सूची में शामिल नहीं हैं, वे आने वाले समय में अच्छा प्रदर्शन कर कॉन्ट्रैक्ट हासिल हासिल कर सकते हैं।
ऑस्ट्रेलियाई टीम का अगले 12 महीनों का कार्यक्रम बेहद व्यस्त है। ऑस्ट्रेलियाई टीम अगस्त में बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज खेलेगी।इसके बाद साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ भी कंगारू टीम की टेस्ट सीरीज होनी है। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की अंकतालिका में ऑस्ट्रेलियाई टीम फिलहाल शीर्ष पर बनी हुई है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0