PBKS vs GT: आज होगा रोमांचक मुकाबला, किसकी जीत?
IPL 2026 में पंजाब किंग्स vs गुजरात टाइटंस का मुकाबला आज मुल्लांपुर में, जानिए पिच रिपोर्ट, प्लेइंग इलेवन और मैच से जुड़ी हर अपडेट।
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का चौथा मुकाबला मंगलवार (31 मार्च) को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस (Punjab Kings vs Gujarat Titans) के खेला जाएगा। यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium Mullanpur, New Chandigarh) में खेला जाएगा।
यहां की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों की मदद करती है और मैच का अंत होते-होते स्पिनर्स को फायदा मिलता है। पिच की स्थिति को देखते हुए यहां टॉस जीतने वाला कप्तान अक्सर पहले गेंदबाजी करना पसंद करता है। पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के हाथों में होगी। वहीं गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल (Shubman Gill) करेंगे। आईपीएल 2026 का यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा।
श्रेयस अय्यर ने पिछले साल अपनी कप्तानी के करिश्मे से पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया था। इस साल उनका लक्ष्य पंजाब का आईपीएल खिताब जीतने का 19 साल लंबा इंतजार खत्म करने का होगा। वहीं, गुजरात टाइटंस अपने डेब्यू सीजन साल 2022 में कप जीती थी। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले हुए हैं। जिसमें गुजरात ने 6 में से 3 मैच अपने नाम किए हैं, वहीं पंजाब किंग्स ने भी 3 मैच जीते हैं।
अगर पिछले सीजन की बात करें तो IPL 2025 में दोनों टीमों के बीच एक मैच खेला गया था। जिसे पंजाब किंग्स ने 11 रनों से अपने नाम किया था। वहीं IPL 2024 में दोनों टीमों ने दो मैच खेले थे। जिसमें से एक मैच पंंजाब किंग्स ने और एक मैच गुजरात टाइटंस ने जीता था।
गुजरात टाइटंस की टीमः शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, साई सुदर्शन, शाहरुख खान,
राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, साई किशोर, ग्लेन फिलिप्स, गुरनुर ब्रार, अरशद खान, जयंत यादव, इशांत शर्मा, कुमार कशाग्र, निशांत संधु, मानव सुथार, अनुज रावत, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बेंटेन, ल्यूक वुड, पृथ्वी राज यारा।
पंजाब किंग्स की की टीमः श्रेयस अय्यर (कप्तान), युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मार्कस स्टॉयनिस, मार्को यानसन, शशांक सिंह, बेन ड्वारश्विस, नेहाल वढेरा, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, मिचेल ओवेन, कूपर कॉनली, अजमतउल्लाह ओमरजाई, लॉकी फर्ग्युसन, विजयकुमार वैशक, यश ठाकुर, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद, सूर्यांश शेडगे, पायला अविनाश, मुशीर खान, हरनूर सिंह।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0