होर्मुज संकट गहराया, अमेरिका ने दिखाई सख्ती

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर होर्मुज जलडमरूमध्य में खतरा पैदा करने का आरोप लगाया। अमेरिका ने जहाजों की निगरानी और सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

Apr 12, 2026 - 21:26
 0  171
होर्मुज संकट गहराया, अमेरिका ने दिखाई सख्ती

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्या काल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्या काल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच कोई सामंजस्य नहीं दिखा... शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच कोई सामंजस्य नहीं दिखा... गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने टेका मत्था गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने टेका मत्था शिमला में जगत सिंह नेगी के खिलाफ BJYM का प्रदर्शन, पुतला फूंकने के दौरान पुलिस जवानों से हुई धक्का-मुक्की शिमला में जगत सिंह नेगी के खिलाफ BJYM का प्रदर्शन, पुतला फूंकने के दौरान पुलिस जवानों से हुई धक्का-मुक्की पंजाब में HRTC हमीरपुर डिपो के चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने ड्यूटी के दौरान च... पंजाब में HRTC हमीरपुर डिपो के चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने ड्यूटी के दौरान च... HRTC हमीरपुर डिपो के एक चालक के साथ पंजाब में मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने चालक के साथ मारप... HRTC हमीरपुर डिपो के एक चालक के साथ पंजाब में मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने चालक के साथ मारप... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी

अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान में हुई नाकाम शांति वार्ता के बाद ईरान को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान ने Strait of Hormuz को खोलने का वादा तोड़ा और समुद्र में बारूदी सुरंगें बिछाकर वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति को खतरे में डाल दिया। ट्रंप ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन बताते हुए तुरंत जलमार्ग खोलने की मांग की है।

ट्रंप के बयान के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि ईरान की कार्रवाई से दुनिया भर में आर्थिक अस्थिरता और डर का माहौल पैदा हो गया है। उनके मुताबिक, यह कदम न केवल व्यापार बल्कि अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के लिए भी गंभीर चुनौती है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी दावा किया कि ईरान ने समुद्र में माइंस बिछाई हैं, जिससे जहाजों की आवाजाही खतरे में पड़ गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक स्थिति पूरी तरह सुरक्षित नहीं होती, तब तक अमेरिका कड़े कदम उठाता रहेगा। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी नौसेना अब Strait of Hormuz से गुजरने वाले सभी जहाजों की निगरानी करेगी और जरूरत पड़ने पर उन्हें रोकेगी, चाहे उन्होंने टोल दिया हो या नहीं।

परमाणु मुद्दे पर भी ट्रंप ने ईरान को घेरा। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच करीब 20 घंटे तक बातचीत चली, लेकिन ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को छोड़ने को तैयार नहीं हुआ। ट्रंप ने दो टूक कहा कि ईरान को किसी भी कीमत पर परमाणु हथियार नहीं रखने दिए जाएंगे।

इसके अलावा, ट्रंप ने ईरान पर वैश्विक दबाव बनाने और हालात को अस्थिर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि समुद्री रास्तों में खतरे की बात कहकर ईरान जहाज मालिकों को डराने की कोशिश कर रहा है, जिससे अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रभावित हो रहा है। ट्रंप के अनुसार, यह एक तरह की ब्लैकमेलिंग है, जिसे अमेरिका और उसके सहयोगी देश स्वीकार नहीं करेंगे। जाएगा। ट्रंप ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी देश इस स्थिति पर नजर रख रहे हैं और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई भी की जाएगी।

पाकिस्तान में हुई शांति वार्ता पर क्या बोले ट्रंप
अपने पोस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति ने पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हुई एक बैठक का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि इस बातचीत में भारत और पाकिस्तान के बीच बड़े युद्ध को रोकने पर चर्चा हुई, जिससे लाखों लोगों की जान बची।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0