ईरान का बड़ा हमला, AWS डाटा सेंटर में लगी आग
ईरान ने बहरीन में AWS डाटा सेंटर पर हमला किया, आग लगी। ट्रंप के बयान से कच्चे तेल की कीमतों में 13% गिरावट, वैश्विक बाजार में हलचल।
ईरान ने बहरीन में बुधवार को अमरीकी कंपनी अमेजन वेब सर्विस के एक डाटा सेंटर पर हमला किया। हमले के बाद उस जगह पर आग लग गई। बहरीन के गृह मंत्रालय ने बताया कि एक कंपनी की इमारत में आग लगी है, जिसे फायर ब्रिगेड की टीम बुझा रही है। यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब एक दिन पहले ईरान की रिवोल्यूशनरी गाड्र्स ने मिडल ईस्ट में काम कर रही 18 अमरीकी कंपनियों को निशाना बनाने की धमकी दी थी। इनमें माइक्रोसॉफ्ट, एपल, गूगल, मेटा जैसी कंपनियां शामिल हैं।
इसी बीच बुधवार को डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध खत्म करने के लिए किसी समझौते (डील) की जरूरत नहीं है। अमरीका यह युद्ध दो से तीन हफ्तों में खत्म कर सकता है। जब हमें लगेगा कि वे इतने कमजोर हो गए हैं कि कई सालों तक परमाणु हथियार नहीं बना सकते, तब हम वहां से निकल जाएंगे। डील हो या न हो, अब यह जरूरी नहीं है। होर्मुज स्ट्रेट के बारे में उन्होंने कहा कि अब इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी अमरीका नहीं लेगा। जो देश इस रास्ते से तेल ले जाते हैं, उन्हें खुद अपनी सुरक्षा करनी होगी। ट्रंप के बयान के बाद वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है।
ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 13 फीसदी गिरकर 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गई। जंग जल्द खत्म होने की उम्मीद से निवेशकों ने राहत की सांस ली और वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी देखी गई। इसके साथ ही ट्रंप ने कहा है कि वह नाटो से बाहर निकलने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0