आकर्षक एवं भव्य रूप में आयोजित होगा जयसिंहपुर दशहरा उत्सव : यादविंद्र गोमा 

आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा विधि मंत्री यादविंद्र गोमा ने राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव जयसिंहपुर के सफल आयोजन को लेकर आयोजित बैठक में विशेष रूप में शिरकत की।

Aug 21, 2024 - 15:39
 0  189
आकर्षक एवं भव्य रूप में आयोजित होगा जयसिंहपुर दशहरा उत्सव : यादविंद्र गोमा 

Videos

View All
सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब...

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल
 
आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा विधि मंत्री यादविंद्र गोमा ने राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव जयसिंहपुर के सफल आयोजन को लेकर आयोजित बैठक में विशेष रूप में शिरकत की। उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम जयसिंहपुर संजीव ठाकुर के अध्यक्षता में राज्य स्तरीय उत्सव - 2024 को अधिक मनोरंजक तथा भव्य रूप में आयोजित करने पर विस्तृत चर्चा की गई।
गोमा ने कहा कि हर  वर्ष की भांति इस वर्ष भी जयसिंहपुर में दशहरा उत्सव हर्षोल्लास और जन सहभागिता से अधिक भव्यता से आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव जयसिंहपुर की पहचान और इसके महत्व तथा गरिमा को ओर अधिक बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव हम सभी का उत्सव है और सभी की सहभागिता से इसे और बेहतर रूप में आयोजित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि उत्सव में आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं में लोक कलाकारों तथा स्थानीय कलाकारों को अधिक  अधिक मौका  दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने उत्सव समिति को स्थानीय महिला मंडलों, बाल कलाकारों को भी उत्सव में मंच देने के निर्देश दिए।
मंत्री ने आयोजन समिति को उत्सव के दौरान बच्चों के मनोरंजन के लिये बड़े-बड़े झूले इत्यादि लगाने के निर्देश दिए।  उन्होंने कहा कि इस दौरान युवाओं के लिये विभिन्न खेलों तथा महिलाओं के लिये मनोरंजक खेलों का आयोजन किया जाये। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव के दौरान जयसिंहपुर चौगान मैदान में विभिन्न विभागों की विकासात्मक प्रदर्शनियां भी लगाई जाए, ताकि लोगों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध हो सके।
गोमा ने दशहरा उत्सव समिति को निर्देश दिए कि उत्सव को अधिक आकर्षक तथा मनोरंजक बनाने के लिये सभी आपसी तालमेल से कार्य करें और उत्सव के आयोजन के लिये विभाग निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करें।
इससे पहले एसडीएम एवं उत्सव समिति के अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा का बैठक में उपस्थित होने के लिये आभार प्रकट किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि मंत्री के निर्देशों तथा उपस्थित लोगों से प्राप्त सुझावों पर अमल किया जायेगा। उन्होंने बताया कि दशहरा उत्सव 10 से 12 अक्तूबर तक जयसिंहपुर के ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत डढवाल, डीएसपी बैजनाथ अनिल शर्मा, अधिशासी अभियंता विजय वर्मा, सुरजीत कुमार और संजय ठाकुर, तहसीलदार अभिषेक भास्कर, उपमंडल के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0