धर्मशाला के कचहरी हनुमान मंदिर का जल्द होगा जीर्णोद्धार : सुधीर शर्मा

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा ने धर्मशाला शहर में धार्मिक पर्यटन को नए पंख लगाने वाले प्रोजेक्ट का काम शुरू कर दिया है।

Jan 18, 2024 - 18:12
Jan 18, 2024 - 18:15
 0  261
धर्मशाला के कचहरी हनुमान मंदिर का जल्द होगा जीर्णोद्धार : सुधीर शर्मा

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

मुनीश धीमान । धर्मशाला

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा ने धर्मशाला शहर में धार्मिक पर्यटन को नए पंख लगाने वाले प्रोजेक्ट का काम शुरू कर दिया है। कचहरी बाजार में स्थापित ऐतिहासिक हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार का काम शुरू हो गया है। धर्मशाला में जारी बयान में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने कहा है कि इस काम को तय समय पर पूरा किया जाएगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा ने कहा कि कचहरी के हनुमान मंदिर में लाखों भक्तों की आस्था से है। देश-विदेश के सैलानी धर्मशाला आकर यहां शीश नवाते हैं। जिला मुख्यालय में होने के कारण यह एक तरह से धर्मशाला शहर को प्रदर्शित करता है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा ने कहा कि उन्होंने एक सपना संजोया था कि इस मंदिर को नया लुक दिया जाए, जिसपर अब उन्होंने काम शुरू करवाया है। इसके तहत मंदिर को लाल पत्थर से सजाया जाएगा। चारदिवारी के अलावा मंदिर की परिक्रमा को आकर्षक बनाया जाएगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा ने कहा कि लाल और केसरिया रंग बजरंगबली के प्रिय हैं। यही कारण है कि भगवान हनुमान जी के रंगों में इस मंदिर को रंगा जा रहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा ने कहा कि इससे मंदिर धार्मिक पर्यटन का नया अध्याय लिखेगा। उन्होंने अधिकारियों के निर्देश दिए हैं कि वे तय समय में इस काम को पूरा करवाएं। इसमें किसी तरह का धीमापन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोतवाली बाज़ार स्थित फव्वारा चौक के नवनिर्माण हेतु विधायक निधि से 15 लाख की धनराशि दी गई है । शीघ्र ही फव्वारा चौक नये स्वरूप में नजऱ आएगा। जनता की मांग पर इस काम को शुरू करवाया जा रहा है। कोतवाली बाजार स्मार्ट सिटी धर्मशाला का एक और प्रमुख स्थान है। यही कारण है कि इसे संवारा जा रहा है। सुधीर शर्मा ने आगे कहा कि धर्मशाला शहर के ऊपरी हिस्से में स्थित गमरू ग्राउंड का काम जोरों से चला है । इससे शहर को एक भव्य मैदान मिलेगा। वहां पर हाई मास्ट लाइट भी लगाई जा रही हंै। यहां पर हर वर्ष होने वाली रामलीला भी अब सुचारू ढंग से करवाई जा सकेगी। लोगों से इस बारे में किया वादा उन्होंने पूरा कर दिया है। सुधीर शर्मा ने कहा कि हिमानी चामुंडा की सोलर लाइटों को पुन: ठीक करने के लिए भी उन्होंने धनराशि स्वीकृत कर दी है। उन्होंने कहा कि लोगों की आस्था के साथ वह खिलवाड़ नहीं होने देंगे। इस बारे में उचित कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। सुधीर शर्मा ने कहा कि वह विकास विरोधी ताकतों के आगे झुकने वाले नहीं हैं। धर्मशाला में बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा, एचपीसीए क्रि केट स्टेडियम, शहीद स्मारक, शिक्षा बोर्ड, जिला मुख्यालय आदि प्रमुख पहचान हैं। इसके अलावा कृषि, बागबानी, पशुपालन, एक्साइज, इंडस्ट्रीज, दर्जनों बैंक, अस्पताल के अलावा पर्यटन निगम के व प्राइवेट होटल हैं। इनमें रोजाना हजारों की संख्या में लोग आते हैं। इन लोगों में हाई एंड टूरिस्ट भी शामिल रहते हैं। धर्मशाला को पर्यटन का बड़ा केंद्र बनाने के लिए प्रयास जारी हैं। सुधीर शर्मा ने कहा कि त्रियूंड समेत धर्मशाला के बाकी ट्रैकिंग और कैंपिंग रूटों पर फीस को आधा कर दिया गया है। इस बारे में अधिकारियों से हुई मीटिंग के बाद फैसला लिया गया है। इन रूटों में आवश्यक सुधार लाने पर भी फैसला हुआ है। उन्होंने कहा कि जो लोग जातर लेकर धार्मिक स्थलों को जाते हैं, उन्हें स्थानीय डीएफओ को पूर्व जानकारी देकर नि:शुल्क जाने की सुविधा होगी। स्कूलों के बच्चों के ग्रुप भी पूर्व सूचना देकर नि:शुल्क जाएंगे। टूरिस्ट सीजन तक त्रियुंड में पीने के पानी और शौचालयों की व्यवस्था की जाएगी। सुधीर शर्मा ने कहा कि पंजीकरण की प्रक्रिया को मजबूती से अपनाना सुरक्षा में मदद करेगा, और यह हादसों को रोकने के लिए आवश्यक है। इस सारी मुहिम से कैंपिंग का आनंद लेने वालों में नई रुचि पैदा होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0