कांगड़ा में महाशिवरात्रि पर भव्य शोभायात्रा 14 को
कांगड़ा के बाबा वीरभद्र शिवालय में महाशिवरात्रि पर 14 फरवरी को भव्य शोभायात्रा, 15 को फलाहार और 18 फरवरी को विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
सुमन महाशा। कांगड़ा
महाशिव रात्रि को लेकर बाबा वीरभद्र शिवालय महादेव ट्रस्ट व हिंदू सेवा समिति के सहयोग से 14 फरवरी को भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। वही 15 फरवरी को बाबा वीरभद्र शिवालय महादेव में फलाहार व 18 फरवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
जानकारी देते हुए बाबा वीरभद्र शिवालय महादेव के चेयरमैन वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि महा शिवरात्रि के पावन उपलक्ष्य पर कांगड़ा बाबा वीरभद्र शिवालय महादेव की भव्य शोभायात्रा 14 फरवरी को 1 बजे से निकाली जाएगी । वही 15 फरवरी को फलाहार व 18 फरवरी को विशाल भंडारे किया जाएगा जिसमें आप सभी आमंत्रित हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0