कांगड़ा में दर्दनाक हादसा, बाइक की चेन में दुपट्टा फंसने से महिला की मौत

कांगड़ा के रक्कड़ क्षेत्र में बाइक की चेन में दुपट्टा फंसने से 63 वर्षीय महिला की मौत। NH-503 पर हुआ दर्दनाक हादसा, पुलिस जांच में जुटी।

Feb 5, 2026 - 15:52
 0  18
कांगड़ा में दर्दनाक हादसा, बाइक की चेन में दुपट्टा फंसने से महिला की मौत

कांगड़ा । राष्ट्रीय राजमार्ग-503 पर रक्कड़ के पास एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जिसमें बाइक की चेन में दुपट्टा फंसने से 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान रक्षा देवी (63) पत्नी रूप सिंह चौहान निवासी गांव गुरल तहसील देहरा के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार रक्षा देवी की पुत्रवधू रक्कड़ स्थित ट्रेजरी कार्यालय में कार्यरत है, वहीं किराए के कमरे में रहती है।

पुत्रवधू का एक मासूम बेटा है, जिसकी देखभाल के लिए रक्षा देवी अक्सर एक-दो दिन के लिए रक्कड़ आती-जाती रहती थीं। बुधवार देर सायं रक्षा देवी अपने घर गुरल से रक्कड़ की ओर आ रही थी। इसी दौरान रक्कड़ से करीब दो किलोमीटर पीछे अप्पर रक्कड़ क्षेत्र में अचानक उनका दुपट्टा बाइक की चेन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही रक्कड़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0