कांगड़ा में चाइल्ड तस्करी गैंग बेनकाब, पंजाब से गिरफ्तारी

कांगड़ा में चाइल्ड ट्रैफिकिंग गैंग का पर्दाफाश, गोद दिलाने के नाम पर ठगी और तस्करी। पंजाब से महिला-पुरुष गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी।

Feb 22, 2026 - 00:00
 0  27
कांगड़ा में चाइल्ड तस्करी गैंग बेनकाब, पंजाब से गिरफ्तारी

कांगड़ा । कांगड़ा जिले के व्यापारिक कस्बे संसारपुर टैरेस में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय बच्चा तस्करी और ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पंजाब के विभिन्न हिस्सों से एक पुरुष और महिला को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर बच्चों को गोद दिलाने के नाम पर तस्करी का नेटवर्क चला रहे थे।

कैसे शुरू हुआ खेल?
मामले का खुलासा तब हुआ जब संसारपुर टैरेस निवासी रोहित कुमार और उनकी पत्नी ने बच्चा गोद लेने के लिए संपर्क किया। आरोपी दीपक कुमार ने बच्चे की व्यवस्था करने के नाम पर उनसे 23,500 रुपए की मांग की। शुरुआती तौर पर रोहित ने 10,000 रुपए आरोपी के बैंक खाते में जमा करवा दिए, लेकिन बाद में उन्हें सौदेबाजी में ठगी का शक हुआ। रोहित ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत डाडासीबा के डीएसपी राज कुमार को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही एसपी देहरा मयंक चौधरी के निर्देशानुसार थाना प्रभारी संजय की अगुवाई में एक विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों और बैंक डिटेल्स का पीछा करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी 40 वर्षीय दीपक कुमार (निवासी ओल्ड कांगड़ा) को जालंधर से दबोच लिया। गहन पूछताछ में 47 वर्षीय रितु (निवासी बटाला, पंजाब) का नाम सामने आया, जो इस नेटवर्क के जरिए बच्चों को आगे बेचने का काम करती थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0