कांगड़ा सिविल अस्पताल पर बढ़ा मरीजों का दबाव, नए स्टाफ व मशीनों की मांग

कांगड़ा सिविल अस्पताल में बढ़ते मरीजों के दबाव के बीच अतिरिक्त स्टाफ, नई एक्स-रे और यूएसजी मशीन की मांग उठी। गवर्निंग बॉडी बैठक में प्रस्ताव रखा गया।

 - 
Mar 17, 2026 - 18:39
 0  63
कांगड़ा सिविल अस्पताल पर बढ़ा मरीजों का दबाव, नए स्टाफ व मशीनों की मांग

Videos

View All
छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। 15 साल की कानूनी लड़ाई के बाद BBMB से हिमाचल को 3000 करोड़ मिलने की उम्मीद, CM सुक्खू ने बताई पूरी कहानी 15 साल की कानूनी लड़ाई के बाद BBMB से हिमाचल को 3000 करोड़ मिलने की उम्मीद, CM सुक्खू ने बताई पूरी कहानी ऊना के अंब-नैहरियां के पास सड़क से बाहर निकली CTU बस, हादसे से मचा हड़कंप ऊना के अंब-नैहरियां के पास सड़क से बाहर निकली CTU बस, हादसे से मचा हड़कंप घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने भाजपा नेताओं और अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना, सुनिए क्या बोले कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने भाजपा नेताओं और अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के सकोह में छात्रा की मौत के बाद मां ने कॉलेज अध्यापकों पर लगाए आरोप धर्मशाला के सकोह में छात्रा की मौत के बाद मां ने कॉलेज अध्यापकों पर लगाए आरोप 20 नवंबर को आम आदमी पार्टी धर्मशाला में सरकार का करेगी घेराव 20 नवंबर को आम आदमी पार्टी धर्मशाला में सरकार का करेगी घेराव

सुमन महाशा, कांगड़ा
कांगड़ा सिविल अस्पताल में बढ़ते मरीजों के दबाव और सीमित संसाधनों को लेकर गवर्निंग बॉडी की बैठक में सोसाइटी के सदस्य अशोक हिमाचली ने अहम मुद्दा उठाया। उन्होंने अस्पताल में अतिरिक्त स्टाफ की नियुक्ति तथा आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की खरीद के लिए सरकार के समक्ष विस्तृत प्रस्ताव रखा। बैठक से जुड़ी जानकारी भी अशोक हिमाचली ने साझा की। अशोक हिमाचली ने बताया कि सिविल अस्पताल कांगड़ा क्षेत्र के हजारों लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं दे रहा है, लेकिन लगातार बढ़ती मरीजों की संख्या के कारण अस्पताल पर कार्यभार काफी बढ़ गया है। ऐसे में प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए मिनिस्ट्रियल स्टाफ के अतिरिक्त पद सृजित करना बेहद जरूरी हो गया है। प्रस्ताव में सुपरिंटेंडेंट ग्रेड-2 का एक पद और क्लर्क/JOA (आईटी) का एक पद भरने की मांग की गई है।
सरकार से प्रस्ताव को जल्द मंजूरी देने की मांग
उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में अस्पताल की ओपीडी में 1,11,235 मरीजों ने उपचार लिया, जबकि 8,357 मरीजों को आईपीडी में भर्ती किया गया। इसके अलावा रेडियोलॉजी विभाग में प्रतिदिन 80 से 100 एक्स-रे किए जा रहे हैं, जिससे मौजूदा संसाधनों पर भारी दबाव पड़ रहा है।अशोक हिमाचली ने यह भी बताया कि अस्पताल की एक्स-रे मशीन 14 साल से अधिक पुरानी हो चुकी है, जिस कारण उसमें बार-बार तकनीकी खराबियां आ रही हैं और मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसे ध्यान में रखते हुए नई एक्स-रे मशीन और बेसिक यूएसजी मशीन खरीदने का प्रस्ताव रखा गया है। इसके अतिरिक्त ऑपरेशन थिएटर के लिए ओटी लाइट्स, इलेक्ट्रिकल कॉटरी मशीन और अस्पताल भवन की बाहरी दीवारों की मरम्मत व पेंटिंग का कार्य भी प्रस्ताव में शामिल है। इन सभी कार्यों के लिए करीब 17 लाख 40 हजार रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। अशोक हिमाचली ने कहा कि इन सुविधाओं के उपलब्ध होने से अस्पताल की सर्जिकल और डायग्नोस्टिक सेवाओं में सुधार होगा और ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल में तैनात 80 से अधिक अधिकारियों के बीच रोजाना होने वाले पत्राचार और प्रशासनिक कार्यों को देखते हुए अतिरिक्त क्लर्क की नियुक्ति अत्यंत आवश्यक है। अशोक हिमाचली ने सरकार से इस प्रस्ताव को जल्द मंजूरी देने की मांग की है, ताकि सिविल अस्पताल कांगड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0