कांगड़ा में 30 फुट ऊंचे रावण का दहन, पवन काजल रहे मुख्य आकर्षण

कांगड़ा नगर पालिका मैदान में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। विधायक पवन काजल ने 30 फुट ऊंचे रावण दहन किया, आतिशबाजी ने उत्सव को खास बनाया।

Oct 3, 2025 - 11:52
 0  108
कांगड़ा में 30 फुट ऊंचे रावण का दहन, पवन काजल रहे मुख्य आकर्षण

Videos

View All
घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने भाजपा नेताओं और अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना, सुनिए क्या बोले कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने भाजपा नेताओं और अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के सकोह में छात्रा की मौत के बाद मां ने कॉलेज अध्यापकों पर लगाए आरोप धर्मशाला के सकोह में छात्रा की मौत के बाद मां ने कॉलेज अध्यापकों पर लगाए आरोप 20 नवंबर को आम आदमी पार्टी धर्मशाला में सरकार का करेगी घेराव 20 नवंबर को आम आदमी पार्टी धर्मशाला में सरकार का करेगी घेराव मुख्यमंत्री...... जाने जाते हैं: बोले नेता प्रतिपक्ष मुख्यमंत्री...... जाने जाते हैं: बोले नेता प्रतिपक्ष DC मंडी अपूर्व देवगन की सादगी ने जीता दिल, छात्राओं के साथ मुस्कुराकर खिंचवाई सेल्फी DC मंडी अपूर्व देवगन की सादगी ने जीता दिल, छात्राओं के साथ मुस्कुराकर खिंचवाई सेल्फी CM धामी के जाते ही विधायक हरीश धामी का फूटा गुस्सा, मंच से क्या-क्या कह गए? CM धामी के जाते ही विधायक हरीश धामी का फूटा गुस्सा, मंच से क्या-क्या कह गए? छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन पुलिस का नाका देखते ही तेज रफ्तार में भागी काली कार, परवाणू में बैरिकेड्स तोड़कर बाइक को भी लिया चपेट में पुलिस का नाका देखते ही तेज रफ्तार में भागी काली कार, परवाणू में बैरिकेड्स तोड़कर बाइक को भी लिया चपेट में मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड

सुमन महाशा। कांगड़ा 

नगर पालिका मैदान में दशहरा पर्व धूमधाम और परंपरागत उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं विधायक पवन काजल ने रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाथ के विशालकाय पुतलों का दहन किया।

अच्छाई की जीत का प्रतीक

अपने संबोधन में पवन काजल ने कहा कि दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा दशहरे में उमड़ी हजारों की भीड़ को देखते हुए भविष्य में इसे जिला स्तरीय पर्व के रूप में मनाने के प्रयास किए जाएंगे।

दशहरा कमेटी को बधाई और सहयोग

काजल ने पर्व के सफल आयोजन के लिए दशहरा कमेटी को बधाई दी और आर्थिक सहयोग राशि देने की घोषणा भी की।
दशहरा कमेटी के प्रधान अशोक शर्मा ने विधायक को शाल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

आकर्षण का केंद्र रहा 30 फुट ऊंचा रावण

इस बार रावण का पुतला करीब 30 फुट ऊंचा तैयार किया गया। इससे पहले राम और रावण के बीच युद्ध का मंचन किया गया, जिसमें प्रभु श्रीराम ने अधर्मी रावण का वध किया।

रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने दशहरे की शाम को और भी आकर्षक बना दिया।

गणमान्यों की मौजूदगी

इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष अशोक, रंजीत, मेष महेशी, नरेन्द्र त्रेहन, नागेश्वर मनकोटिया, व्यापार मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष रेणु शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0