कांगड़ा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पर आरोप
कांगड़ा के मझीन थाना क्षेत्र में 32 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत। मायके पक्ष ने पति और सास पर प्रताड़ना के आरोप लगाए, पुलिस जांच जारी।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो । कांगड़ा
जिला कांगड़ा के पुलिस थाना मझीन के अंतर्गत एक बेहद दुखद मामला सामने आया है, जहां 32 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान उर्मिला पत्नी चंदन निवासी गांव भटाल कलां, डाकघर सियालकड़ व तहसील खुंडियां के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने पति और सास पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उर्मिला ने शुक्रवार तड़के घर के बाहर एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। महिला अपने पीछे 6 और 7 वर्ष के दो मासूम बेटे छोड़ गई है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतका की मां गुड्डो देवी निवासी गांव मरयाणा ने उर्मिला के पति चंदन और सास कश्मीरा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनकी बेटी को आए दिन मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने आरोप लगाया कि पति अक्सर शराब के नशे में मारपीट करता था।
मामले की पुष्टि मयंक चौधरी ने की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0