कांगड़ा शहर में 6 जून को मेगा मॉक ड्रिल, हूटर बजने पर न घबराएं: एसडीएम
कांगड़ा में 6 जून को मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन होगा। हूटर बजने पर न घबराएं, यह आपदा प्रबंधन की तैयारियों का अभ्यास है: एसडीएम इशांत जसवाल।
Videos
View Allसुमन महाशा। कांगड़ा
SDM कांगड़ा इशांत जसवाल ने बताया कि शुक्रवार, 6 जून को कांगड़ा शहर में आपदा प्रबंधन की तैयारीयों को लेकर मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा इस मेगा मॉक ड्रिल के शुरू होते ही हूटर में बजाया जाएगा। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है इसका उद्देश्य आपदा प्रबंधन की तैयारी को लेकर रहेगा।
उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश के साथ जिला कांगड़ा भूकंप जैसी आपदाओं के सेंसेटिव जोन में आता है और इसी कारण प्रत्येक व्यक्ति को आपदा आने के समय में किस तरह व्यवहार करना चाहिए इसकी जानकारी होना अति आवश्यक है। उन्होंने बताया कल होने वाले इस मेगा मॉकड्रिल के लिए नगर परिषद मैदान कांगड़ा को स्टेजिंग एरिया बनाया गया है। इस दौरान नगर परिषद मैदान में फायर ब्रिगेड स्वास्थ्य विभाग पुलिस विभाग और लोक निर्माण विभाग के वाहन मौजूद रहेंगे। गुप्त गंगा यात्री सदन को घटनास्थल स्थान बनाया गया है। उन्होंने सभी शहर वासियों से आपदा प्रबंधन की तैयारी से लड़ने को लेकर की जा रही इस मेगा मॉक ड्रिल में अपना सहयोग देने के लिए कहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0