कांगड़ा में रली मेला: कुश्ती में दिखा दम

कांगड़ा में पौराणिक रली मेला धूमधाम से आयोजित हुआ। एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा मुख्य अतिथि रहे, कुश्ती प्रतियोगिता रही आकर्षण का केंद्र।

Apr 15, 2026 - 22:16
 0  36
कांगड़ा में रली मेला: कुश्ती में दिखा दम
हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा पहुंचे मुख्य अतिथि बनकर

सुमन महाशा। कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा पुराना कांगड़ा और समेला मेला कमेटी द्वारा करवाये जा पौराणिक और ऐतिहासिक रली मेले में  मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे। इस मौके पर एपीएमसी के अध्यक्ष निशु मोगरा विशेष अतिथि रहे। पूर्व पार्षद एवं अध्यक्ष सुमन वर्मा भी इस ऐतिहासिक मेले में पहुंची। इस मौके पर उनके साथ मेला कमेटी प्रधान अमर सिंह, प्रधान मदन, सचिव नंदलाल, तीर सिंह  कुलदीप, चुन्नीलाल, महेंद्र, मस्तराम, कश्मीर सिंह, राजेश, संदीप सहित अन्य सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे।
यहां पहुंचने पर उनका मेला कमेटी ने मुख्य अतिथि और विशेष अतिथि को पगड़ी पहनाकर  सम्मानित किया।
अजय वर्मा ने मेला कमेटी सदस्यों और सभी ग्रामीणों के साथ मिलकर पहलवानों की कुश्ती को देखा। उन्होंने मेला कमेटी को भव्य मेले की आयोजन के लिए बधाई दी।
उन्होंने कहा मेले आपसी भाईचारे का प्रतीक हैं। यह एक-दूसरे को आपस में जोड़ते हैं और पुरानी संस्कृति को बचाने का एक प्रमुख साधन हैं। युवाओं के लिए आधुनिक समय के मेले अनेक प्रकार से उपयोगी है, युवाओं को मेलों में गाने और अन्य प्रतियोगिताओं में शामिल होकर अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा आर्थिक रूप से भी मेले स्थानीय लोगों के लिए फायदेमंद हैं। उन्होंने कहा रली का यह मेला हमारी पौराणिक सभ्यता को दर्शाता है और जिसे युवाओं तक हम इन मेलों के माध्यम से पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं
उन्होंने मेला कमेटी की सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया उन्होंने कुश्ती के विजेता और उपविजेता पहलवानों को पुरस्कार बांटे।
बड़ी माली अजनाला के मलकीत के नाम रही जिसे 11 हजार और जुम्मा शाहकोट उपविजेता रहे जिसे 9 हजार इनामी राशि दी गई।
छोटी माली दीनानगर के संदीप के नाम रही उन्हें 5 हजार इनामी राशि दी गई उप विजेता कछियारी के काका रहे जिन्हें 4 हजार दिए गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0