पंजीकृत श्रमिक 28 फरवरी से पहले कराएं ई-केवाईसी

कांगड़ा में भवन एवं सन्निर्माण कामगार बोर्ड के पंजीकृत श्रमिक 28 फरवरी से पहले ई-केवाईसी कराएं, वरना योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा।

Feb 11, 2026 - 19:46
 0  63
पंजीकृत श्रमिक 28 फरवरी से पहले कराएं ई-केवाईसी

धर्मशाला । श्रम कल्याण अधिकारी, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड कांगड़ा ने सूचित किया है कि हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत सभी श्रमिकों की ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से 28 फरवरी से पूर्व करवाई जानी है।

 ई-केवाईसी पूर्ण न करने की स्थिति में श्रमिक बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत किसी भी प्रकार का लाभ प्रदान नहीं किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि ई-केवाईसी की प्रक्रिया श्रम कल्याण कार्यालय, धर्मशाला (चरान खड्ड के समीप, आयकर भवन में), उप-कार्यालय, पालमपुर (रोजगार कार्यालय), उप-कार्यालय, नूरपुर (मिनी सचिवालय, एसडीएम कार्यालय में कमरा न 307 में), उप-कार्यालय देहरा, आंगनबाड़ी कार्यालय के सामने, हरिपुर रोड पर नजदीक बस स्टैंड देहरा के कार्यालयों में करवाई जा सकती है।

उन्होेंने कहा कि सभी श्रमिक ई-केवाईसी करवाते समय अपने साथ  कामगार कल्याण बोर्ड की पंजीकरण पुस्तिका अनिवार्य रूप से लेकर आएँ। यदी कोई श्रमिक किसी कारणवश कार्यालय में उपस्थित होने में असमर्थ है, तो वह कार्यालय के दूरभाष नंबर 01892-237322 पर संपर्क करके भी ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण करवा सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0