कांगड़ा शहर का रॉयल रेस्टोरेंट एवं होटल पिछले 25 सालों से बना लोगों की पहली पसंद

कांगड़ा का रॉयल रेस्टोरेंट 25 सालों से बेहतरीन स्वाद और सेवाओं के लिए मशहूर है। यहां लजीज व्यंजन, ठहरने की सुविधा और खास पारिवारिक जुड़ाव है।

Sep 1, 2025 - 14:07
Sep 1, 2025 - 16:05
 0  288
कांगड़ा शहर का रॉयल रेस्टोरेंट एवं होटल पिछले 25 सालों से बना लोगों की पहली पसंद

सुमन महाशा। कांगड़ा

शहर के सबसे पुराने और बेहतरीन स्वाद के लिए प्रसिद्ध रॉयल रेस्टोरेंट ने अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस रेस्टोरेंट का उद्घाटन 30 जुलाई, सन् 2000 को तत्कालीन कैबिनेट मंत्री स्व. चौधरी विद्यासागर ने किया था। तब से लेकर आज तक यह रेस्टोरेंट अपनी लाजवाब क्वालिटी और सेवाओं के कारण कांगड़ा वासियों के साथ-साथ पर्यटकों की भी पहली पसंद बना हुआ है।

📍 लोकेशन और सुविधाएं
तहसील चौक कांगड़ा से कुछ ही दूरी पर, सिविल अस्पताल के सामने स्थित इस रेस्टोरेंट में स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ यात्रियों के लिए ठहरने की भी सुविधा उपलब्ध है।

  • होटल में कुल 6 कमरे हैं – जिनमें 3 एसी और 3 नॉन-एसी

  • सभी कमरे साफ-सुथरे व आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं।

  • पार्किंग की भी सुविधा उपलब्ध है।

🍲 स्वाद और पहचान
यहां के व्यंजनों का स्वाद न केवल स्थानीय लोगों बल्कि बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को भी अपनी ओर खींचता रहा है। यही कारण है कि यहां अक्सर जन्मदिन, सालगिरह और पारिवारिक पार्टियों का आयोजन होता रहता है।

👨‍🍳 कर्मचारी और विश्वास
होटल संचालक जोगेश आहलूवालिया ने बताया कि इस रेस्टोरेंट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि कुछ कर्मचारी पिछले 25 वर्षों से ही उनके साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा –
“हमारा आपसी रिश्ता अब सिर्फ नौकरी का नहीं रहा, बल्कि परिवार जैसा है। सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाना ही हमारी ताकत है।”

🎉 ग्राहकों का भरोसा
उन्होंने बताया कि कई परिवार पिछले 25 वर्षों से लगातार यहां पर अपने खास मौके मनाने आते हैं। उनका कहना है –
“हमने कभी भी क्वालिटी के साथ समझौता नहीं किया। यही वजह है कि लोगों का भरोसा हम पर आज भी वैसा ही है जैसा पहले दिन था। हम इस लंबे सफर के लिए अपने सभी ग्राहकों का आभार प्रकट करते हैं।”

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0