करियाड़ा नाग मंदिर में शिवरात्रि महोत्सव शुरू
ऐतिहासिक नाग मंदिर करियाड़ा में शिवरात्रि महोत्सव शतचंडी पाठ से शुरू। 15 फरवरी हवन, लंगर व भजन संध्या, 16 को कांगड़ी धाम का विशाल भंडारा।
सुमन महाशा। कांगड़ा
ऐतिहासिक नाग मंदिर करियाड़ा में शिवरात्रि महोत्सव बुधवार से शतचंडी पाठ के साथ शुरू हो गया। मंदिर के पुजारी कुलदीप गुलेरिया ने बताया प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य भवानी शंकर पांच पंडितों साथ विश्व शांति ओर जनकल्याण, क्षेत्र के विकास के लिए शतचंडी पाठ के साथ महामृत्युजय का जाप करेंगे।
रविवार 15 फ़रवरी को मंदिर परिसर में हवन यज्ञ में सुबह दस बजे सामूहिक पूर्ण आहुतियाँ डाली जाएंगी। दिनभर मंदिर परिसर में लंगर लगाया जाएगा। रात को प्रसिद्ध भजन गायिका बंदना धीमान एंड पार्टी ओर बैजनाथ से मास्टर कैरव शिव महिमा का गुणगान करेंगे।
गुरदासपुर से वरुण वर्मा एंड ग्रुप आकर्षक झाँकियां निकालेंगे। सोमबार 16 फ़रवरी को मंदिर में कांगड़ी धाम का विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। मंदिर परिसर को रंग विरंगे फूलों ओर रोशनी से सजाया गया हैं। बुधबार को मंदिर परिसर में पुजारी मोनू, राहुल, पप्पू गुलेरिया, राजू जैन, सहित अम्बाला, जम्मू, होशियारपुर से कई श्रद्धांलुओं ने भाग लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0