राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोली में मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोली में मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। छात्रों को आपदा जैसी परिस्थितियों से निपटने के गुर सिखाए गए। जानिए कैसे छात्रों को तैयार किया गया।
Videos
View Allसुमन महाशा। कांगड़ा
शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोली में मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों को मॉक ड्रिल के जरिए आपदा जैसी विषम परिस्थितियों से निपटने के गुर सिखाए गए। छात्रों को बताया गया कि आपदा में भारी मात्रा में जान माल का नुक्सान भी हो सकता है। इन दुर्घटनाओं से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन की जानकारी होनी जरुरी है। इसमें छात्रों को प्राकृतिक आपदा जैसे भूकंप, बाढ़, आंधी और मानव निर्मित आपदाओं से निपटने और लोगों की सहायता करने के तरीके बताए। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या ममता शर्मा व समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश में इस तरह की गतिविधियों का आयोजन बेहद जरूरी है ताकि आपदा के समय नुकसान को कम किया जा सके। Rozana Himachal की टीम आपको ताजा अपडेट्स देती रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0