निचले कियाणी गांव में अग्निकांड, चार कमरों का मकान जला
कियाणी पंचायत के निचले कियाणी गांव में देर रात आग लगने से चार कमरों का मकान जलकर राख हो गया। परिवार ने भागकर बचाई जान।
चम्बा । कियाणी पंचायत के निचले कियाणी गांव में बीती मध्यरात्रि अग्निकांड में चार कमरों का मकान जलकर राख हो गया। मकान से उठते धुएं को देखकर ग्रामीणों ने प्रभावित हंसराज को सूचित किया। इसके बाद परिवार के लोगों ने खुली जगह भागकर अपनी जान बचाई।
सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग, पुलिस जवानों ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने का कार्य आरंभ किया। हालांकि तब तक कमरों के भीतर रखा गया सारा सामान जलकर राख हो गया। मंगलवार अल सुबह सूचना मिलने पर संबंधित क्षेत्र के पटवारी और पंचायत प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0