किश्तवाड़ मुठभेड़ के बाद चंबा सील, हाई अलर्ट
किश्तवाड़ में सेना-आतंकी मुठभेड़ के बाद चंबा में हाई अलर्ट। सीमाएं सील, बैरियर पर सख्त चेकिंग, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद।
चंबा । जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सेना और आतंकियों में मुठभेड़ के बाद हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। आतंकियों के भागने की आशंका के बाद सभी एजेंसियां और पुलिस अलर्ट हैं। चंबा के सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। जम्मू-कश्मीर से सटी जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है और हर रास्ते पर सख्त पहरा लगाया गया है।
जिले के संसारी नाला, खैरी में सेवा वृज, लंगेरा और तुन्नूहट्टी में बैरियर और चेक पोस्ट के साथ सटीं सीमाएं सील कर दी गई हैं। वाहनों के दस्तावेजों के साथ-साथ यात्रियों की पहचान भी बारीकी से जांची जा रही है।
उधर, एसपी चंबा विजय सकलानी का कहना है कि किश्तवाड़ की घटना को गंभीरता से लेते हुए चंबा जिला की सभी सीमाओं को सील किया गया है और सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस जवानों को आदेश हैं कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, व्यक्ति या वाहन की तुरंत सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0