तीसा-खुशनगरी मार्ग पर 867 ग्राम चरस संग युवक गिरफ्तार

चंबा के चुराह में पुलिस ने 867 ग्राम चरस के साथ युवक को गिरफ्तार किया। तीसा-खुशनगरी मार्ग पर गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई, जांच जारी।

Apr 2, 2026 - 10:29
 0  45
तीसा-खुशनगरी मार्ग पर 867 ग्राम चरस संग युवक गिरफ्तार

रोजाना हिमाचल ब्यूरो। चंबा
उपमंडल चुराह में पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। बुधवार दोपहर पुलिस टीम ने गश्त के दौरान तीसा-खुशनगरी मार्ग पर एक युवक को 867 ग्राम चरस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार को दोपहर लगभग 3 बजे पुलिस की एक टीम तीसा से खुशनगरी की ओर गश्त पर थी। इसी दौरान सामने से आ रहे एक युवक की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 867 ग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान हिम्मो (20) पुत्र माधो, निवासी गांव शलवान डाकघर जुंगरा तहसील चुराह जिला चम्बा के रूप में हुई है। पुलिस थाना तीसा में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी यह खेप कहां से लाया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। मामले की पुष्टि एसपी विजय कुमार सकलानी ने की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0