पृथ्वी दिवस पर कोटला कल्लर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

राजकीय उच्च विद्यालय कोटला कल्लर में पृथ्वी दिवस पर भाषण, चित्रकला, रैली सहित कई गतिविधियों का आयोजन हुआ। बच्चों ने प्लास्टिक एकत्र कर दिया स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

Apr 22, 2025 - 21:59
 0  414
पृथ्वी दिवस पर कोटला कल्लर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

रूहानी नरयाल। नादौन

राजकीय उच्च विद्यालय कोटला कल्लर में पृथ्वी दिवस पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यालय के कार्यकारी मुख्याध्यापक अजेश पाल के मार्गदर्शन में भाषण प्रतियोगिता, नारा लेखन, चित्रकला, प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसी के साथ एक जागरूकता रैली निकाल कर भी गांव वासियों को पृथ्वी के संरक्षण के विषय में सचेत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की विज्ञान शिक्षिका पूजा ने बच्चों को बताया कि प्रत्येक वर्ष 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। हमारी पृथ्वी इस समय अनेक पर्यावरणीय संकटों से घिरी हुई है इसके संरक्षण का दायित्व हम सब के ऊपर है। बच्चे इस संदेश को अपने घर गांव और समाज में फैलाएंगे और पृथ्वी के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। पर्यावरण को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए गाँव के रास्ते में पड़ा प्लास्टिक भी एकत्रित किया गया। जिससे समाज में प्लास्टिक न फैलाने का व प्लास्टिक के उचित निपटान का संदेश भी बच्चों के माध्यम से दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अन्य शिक्षक रविन्द्र कुमार, डॉ अमित शर्मा, अंजू कुमारी व सरोज बाला भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0