फोरलेन पर कार से हेरोइन बरामद, मंडी निवासी गिरफ्तार
बिलासपुर में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 20.30 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, जांच जारी।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो। बिलासपुर
बिलासपुर जिला पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस थाना सदर की टीम ने एक व्यक्ति को 20.30 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई जारी है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान जबली चौक के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान वाहनों की जांच की जा रही थी। तभी पुलिस को सूचना मिली कि फोरलेन के रास्ते एक कार में बड़ी मात्रा में हेरोइन लाई जा रही है। इसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी की और वाहनों की जांच शुरू की। तभी कीरतपुर की ओर से आ रही एक कार को जांच के लिए रोका गया। कार में एक व्यक्ति सवार था। पुलिस को देख व्यक्ति घबरा गया। शक होने पर पुलिस ने कार की तलाशी ली। इस दौरान डैशबोर्ड से एक प्लास्टिक का लिफाफा बरामद हुआ, जिसके अंदर से 20.30 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपी की पहचान सीता राम निवासी गांव छपरोल तहसील बल्ह जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0