हिमाचल RDG विवाद: भाजपा पर कांग्रेस का बड़ा हमला
हिमाचल में रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट पर विवाद तेज, कांग्रेस नेता संदीप सांख्यान ने भाजपा और विपक्ष पर जनता के हितों की अनदेखी के आरोप लगाए।
सूरज चंदेल। स्वारघाट
प्रदेश में भाजपा और विपक्ष रेवन्यू डेफिसिट ग्रांट के मुद्दे पर एक्सपोज़ हो चुका है, यह कहना है प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कॉर्डिनेटर संदीप सांख्यान का। उन्होंने कहा कि बीते कल जिस तरह से विधानसभा में रेवन्यू डेफिसिट ग्रांट को लेकर (सरकारी संकल्प) प्रस्ताव पारित किया गया उसने विपक्ष का व्यवहार हिमाचल की जनता के प्रतिकूल था।
संदीप सांख्यान ने कहा कि प्रदेश को मिलने वाली रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट का बंद किया जाना और प्रदेश में भाजपा और विपक्ष का उस ग्रांट को बंद किए जाने के पक्ष में खड़े होना साबित करता है प्रदेश भाजपा और विपक्ष को प्रदेश की जनता से कुछ लेना देना नहीं है, सिर्फ जनता को वोट लेने तक सीमित कर दो। संदीप सांख्यान ने कहा आज तक हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर बताने वाले प्रधानमंत्री ने अपने ही घर की ग्रांट बंद कर दी इससे बड़ी त्रासदी और क्या हो सकती है, उन्होंने कहा कि शर्मनाक तो यह हो गया कि प्रदेश भाजपा और विपक्ष इस ग्रांट को बंद करने का समर्थन करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे यह भी साबित होता है कि प्रदेश भाजपा और विपक्षी नेताओं को हिमाचल के लोगों के हित से ज्यादा अपने केंद्र में बैठे आकाओं को खुश करने में दिलचस्पी है। संदीप सांख्यान ने कहा कि रेवन्यू डेफिसिट ग्रांट बंद होने पर भाजपा खुशी मना रही है जबकि यह हिमाचल प्रदेश की जनता के साथ सीधे तौर पर धोखा है और हिमाचल प्रदेश की जनता का हक मारा गया है तो इस बात पर भाजपा और विपक्षी नेताओं की भूमिका हिमाचल की जनता के सामने नग्न ही चुकी है।
संदीप सांख्यान ने कहा कि प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के सत्ताधारी दल जो रेवन्यू डेफिसिट ग्रांट को लेकर प्रस्ताव (सरकारी संकल्प) पारित किया है वह एक सराहनीय कार्य और प्रदेश की जनता और विकासात्मक योजनाओं को आगे बढाने के लिए प्रदेश की जनता के प्रति न्यायोचित कदम है। संदीप सांख्यान ने भाजपा नेताओं पर यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प भाजपा और विपक्षी नेताओं को हजम नहीं हुआ तो ऐसे में प्रदेश का अधिकार और प्रदेश को मिलने वाली रेवन्यू डेफिसिट ग्रांट ही बंद करवा दी, जिसके कारण प्रदेश को करीब 40 से 50 हज़ार करोड़ का नुकसान हुआ है और भाजपा बजाए इस ग्रांट को दिलाने में मदद करने की बजाए केंद्र सरकार की तारीफ कर रही है, जबकि यह सर्वविदित है इससे प्रदेश की जनता को अत्यधिक नुकसान हुआ है, ओर सच्चाई यह भी इस मसले पर भाजपा पूरी तरह एक्सपोज़ भी हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0