बिलासपुर RLA घोटाला: 500 गाड़ियां जांच में फेल
बिलासपुर RLA घोटाले में 500 गाड़ियों में खामियां, फर्जी इंजन-चेसिस नंबर से रजिस्ट्रेशन का खुलासा। जांच अंतिम चरण में।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो। बिलासपुर
बिलासपुर में आरएलए (वाहन पंजीकरण) घोटाले की जांच अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। साल 2020 से 2025 के बीच हुए वाहन रजिस्ट्रेशन की जांच में अब तक करीब 500 गाड़ियों में तकनीकी खामियां सामने आई हैं।
आरएलए ने संबंधित वाहन मालिकों को नोटिस जारी कर दस्तावेज़ सही करवाने के निर्देश दिए हैं, जिसके चलते लोग अब अपने कागजात ठीक कराने के लिए दफ्तर पहुंच रहे हैं।
हालांकि, जांच में सबसे बड़ी बाधा पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध न होना है। मामले से जुड़े दो कर्मचारियों में से एक दिल्ली क्राइम ब्रांच की हिरासत में है, जबकि दूसरा अभी भी फरार है।
जांच कमेटी की अगुवाई कर रहे डा. राजदीप सिंह के अनुसार, अगले 2–3 महीनों में जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी, जिसके बाद इसे राज्य परिवहन प्राधिकरण को भेजा जाएगा।
इस मामले में फर्जी इंजन और चेसिस नंबर के आधार पर चोरी की गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन किए जाने का खुलासा हुआ है। FIR चाणक्यपुरी में दर्ज की गई थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0