बिलासपुर में छुट्टी पर आए फौजी की पैर फिसलने से मौत

बिलासपुर में छुट्टी पर आए असम राइफल्स के जवान की हादसे में मौत, एम्स बिलासपुर में उपचार के दौरान तोड़ा दम, क्षेत्र में शोक की लहर।

Mar 21, 2026 - 10:58
 0  72
बिलासपुर में छुट्टी पर आए फौजी की पैर फिसलने से मौत

रोजाना हिमाचल ब्यूरो। बिलासपुर
बिलासपुर जिले के भराड़ी थाना क्षेत्र के तहत एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। छुट्टी पर अपने घर आए आसाम राइफल के एक जवान की मौत हो गई है। मृतक जवान की पहचान मुकेश कुमार पुत्र मिलखी राम निवासी गांव व डाकघर कोट, तहसील घुमारवीं व जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मुकेश कुमार आसाम राइफल में कार्यरत थे और इन दिनों जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में देश की सेवा कर रहे थे। वह बीते 9 फरवरी को छुट्टी लेकर अपने पैतृक घर आए हुए थे। जवान के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। 
बताया जा रहा है कि गत 15 मार्च को मुकेश लकड़ियां घर ला रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक उनका पैर फिसल गया और वह बुरी तरह गिर गए। शुरूआत में उन्होंने इसे सामान्य चोट समझकर घर पर ही आराम किया। 18 मार्च को मुकेश की तबीयत अचानक बहुत ज्यादा बिगड़ गई। हालत गंभीर होता देख परिजन उन्हें तुरंत उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले गए। वहां चिकित्सकों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें एम्स बिलासपुर के लिए रेफर कर दिया। एम्स में चले उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0