मणिकर्ण में भारी भूस्खलन, घर्टीगढ़ रोड बंद

कुल्लू के मणिकर्ण में भारी बारिश से भूस्खलन, घर्टीगढ़ के पास सड़क बंद। लोगों को परेशानी, मार्ग बहाली में जुटा लोक निर्माण विभाग।

Mar 19, 2026 - 13:58
 0  36
मणिकर्ण में भारी भूस्खलन, घर्टीगढ़ रोड बंद

रोजाना हिमाचल ब्यूरो। कुल्लू 
मणिकर्ण घाटी में सारी रातभर बारिश होने की वजह से जगह-जगह भूस्खलन हो गया है। भूस्खलन से मार्ग बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने कुछ क्षेत्र में मार्ग को बहाल कर दिया है, लेकिन कई जगह मार्ग बहाल होने में अभी भी समय लगेगा। बता दें कि मणिकर्ण-बरशैणी मार्ग पर घर्टीगढ़ के पास बारिश होने से फिर भूस्खलन हुआ और मार्ग बंद हो गया। हालांकि यहां पर पिछले नवंबर महीने से लगातार भूस्खलन हो रहा है। हाल ही में भी घर्टीगढ़ के पास भूस्खलन हुआ था। हालांकि उसके बाद मार्ग को बहाल कर दिया था, लेकिन बीती रात भर हुई बारिश के कारण भूस्खलन होने पर मलबा सड़क पर गिर गया है, जिससे मार्ग फिर से बंद हो गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0