बच्चा तस्करी का पर्दाफाश, दो मासूम कुल्लू से रेस्क्यू, झारखंड से खेला जा रहा था खेल, महिला से पूछताछ जारी

हिमाचल में बच्चा तस्करी का सनसनीखेज मामला। झारखंड से लाए गए दो मासूम कुल्लू से रेस्क्यू, महिला हिरासत में, हमीरपुर में केस दर्ज।

Feb 12, 2026 - 14:48
 0  36
बच्चा तस्करी का पर्दाफाश, दो मासूम कुल्लू से रेस्क्यू, झारखंड से खेला जा रहा था खेल, महिला से पूछताछ जारी

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में बच्चा तस्करी का बड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है। झारखंड से बच्चों की तस्करी की जा रही थी। दो बच्चों को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की मदद से पुलिस ने कुल्लू से रेस्क्यू किया है। ये बच्चे कुल्लू में काम कर रहे थे। हालांकि इनके मोबाइल तक जब्त कर लिए गए थे। अपने घर पर संपर्क स्थापित न कर पाएं इसलिए इनके मोबाइल कब्जे में लिए गए थे। इन नाबालिगों के माता-पिता को भी इस बात की जानकारी नहीं थी कि इन्हें कौन कहां ले गया है। झारखंड से ही एक समाजसेवी महिला के पास बच्चों के लापता होने का मामला पहुंचा था। झारखंड की महिला को वहां की ही एक महिला पर शक हुआ तथा उसकी पड़ताल की गई। बाद में मामला चाइल्ड वेलफेयर कमेटी हिमाचल प्रदेश के पास पहुंचा। चेयरमैन सीडब्ल्यूसी के पास मामला आने के बाद पुलिस को सूचित किया गया।

जब पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की तो झारखंड से लाए हुए दो बच्चे कुल्लू में मिले हैं। हालांकि यह बात भी सामने आई है कि महिला झारखंड से पांच बच्चों को लेकर आई थी महिला ने इस मामले में दो लोगों के नाम लिए हैं, जिनमें से एक झारखंड का निवासी है, जबकि दूसरा हमीरपुर का ही रहने वाला है। हमीरपुर के जाहू के आसपास रहने वाले व्यक्ति की मामले में संलिप्त होने की बात कही गई है। पुलिस ने महिला को अपनी कस्टडी में लिया है। महिला थाना हमीरपुर में यह मानव तस्करी का मामला पहुंचा है। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को चाइल्ड हेल्पलाइन हमीरपुर से बुधवार को हमीरपुर में शिकायत मिली

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0