शिवरात्रि पर कुल्लू-मनाली में उमड़े सैलानी
महाशिवरात्रि पर कुल्लू-मनाली घाटी में बढ़ी पर्यटकों की भीड़, मौसम सुहावना, होटल बुकिंग में उछाल और पर्यटन कारोबार को मिला बढ़ावा।
पतलीकूहल । कुल्लू-मनाली घाटी में महाशिवरात्रि के अवसर पर एक बार फिर पर्यटन गतिविधियों ने रफ्तार पकड़ ली है। घाटी में दिनभर आसमान पर बादल छाए रहे। जबकि बीच-बीच में मध्यम धूप की किरणों ने ठंड के बीच हल्की गर्माहट का एहसास कराया। मौसम के इस सुहावने मिजाज ने पर्यटकों के उत्साह को और बढ़ा दिया है। शिवरात्रि के पावन पर्व पर जहां एक ओर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है, वहीं दूसरी ओर पर्यटन नगरी मनाली की ओर मैदानी क्षेत्रों से पर्यटकों का आना शुरू हो गया है। खासकर सप्ताह भर की सुस्ती के बाद अब घाटी में रौनक लौटती दिखाई दे रही है। कटराईं स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सप्ताह के अंतराल के बाद हॉट एयर बैलून फिर से आसमान में रंग बिखेरते नजर आए।
इन रंग-बिरंगे गुब्बारों को देखकर पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह पर्यटन गतिविधियों के दोबारा पटरी पर लौटने का संकेत है। होटल व्यवसायियों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से बुकिंग में कमी आई थी, लेकिन शिवरात्रि के आसपास अचानक मांग बढ़ी है। वीकेंड और त्योहार का संयोग पर्यटन कारोबार के लिए संजीवनी साबित हो रहा है।
मनाली, सोलंगनाला और आसपास के दर्शनीय स्थलों पर पर्यटकों की चहल-पहल बढऩे लगी है। पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि यदि मौसम अनुकूल बना रहा तो आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या और बढ़ सकती है। खासकर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ जैसे मैदानी इलाकों से बड़ी संख्या में सैलानी हिमालय की वादियों का रुख कर रहे हैं। शिवरात्रि का धार्मिक महत्व भी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। कुल्लू घाटी को श्देवभूमिश् के रूप में जाना जाता हैए जहां इस पर्व को विशेष श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0