कुल्लू में भूस्खलन का खतरा, मकान खाली करवाए
कुल्लू के इनर अखाड़ा बाजार में भूस्खलन का खतरा बढ़ा। प्रशासन ने आधा दर्जन मकान खाली करवाए, लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट।
रोजाना हिमाचल। कुल्लू
कुल्लू जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर तबाही की घंटी बजा दी है। बारिश के कारण जिले के सबसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में शुमार अखाड़ा बाजार में पहाड़ी से भूस्खलन और जमीन धंसने का सिलसिला शुरू हो गया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है और खतरे की जद में आए आधा दर्जन घरों को तुरंत खाली करवा लिया है। जानकारी के अनुसार अखाड़ा बाजार का क्षेत्र लंबे समय से भूस्खलन के प्रति बेहद संवेदनशील रहा है। लगातार बारिश के कारण जमीन नरम पड़ गई है, जिससे पहाड़ी के ऊपरी हिस्से से मिट्टी और बड़े पत्थरों के गिरने का सिलसिला जारी है। घरों की दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें आने और मलबा गिरने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। किसी भी संभावित जानमाल के नुक्सान को रोकने के लिए प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को तुरंत सुरक्षित स्थानों में स्थानांतरित कर दिया है। कुल्लू के उपायुक्त ने खुद स्थिति का जायजा लिया और संबंधित विभागों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के सख्त निर्देश दिए है
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0