कांगड़ा के नन्हे गायक ललित वालिया ने मचाया धमाल, ‘खिताब ए स्वर’ में बने रनर-अप 🎤
जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा के छात्र ललित वालिया ने ‘खिताब ए स्वर’ प्रतियोगिता में रनर-अप बनकर प्रदेश का नाम रोशन किया। कम उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर ललित ने सबका दिल जीत लिया।
सुमन महाशा। कांगड़ा
जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा के उभरते सितारे और प्रतिभाशाली गायक ललित वालिया ने ‘खिताब ए स्वर’ प्रतियोगिता में रनर-अप बनकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पंजाब और हिमाचल प्रदेश के प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा में ललित ने अपनी गायकी से सभी को प्रभावित किया।
स्कूल पहुंचने पर ललित वालिया का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. सुरेश शर्मा, म्यूजिक टीचर डी.आर. सागर और डांस टीचर सुंजन अहलूवालिया ने उन्हें सम्मानित किया। सभी ने ललित की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रधानाचार्य ने कहा कि ललित वालिया में असाधारण प्रतिभा है और वह भविष्य में एक बड़ा गायक बनकर कांगड़ा और अपने स्कूल का नाम रोशन करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि इतने बड़े मंच पर सफलता हासिल करना ललित के लिए सिर्फ शुरुआत है।
ललित पहले भी जिला कांगड़ा कला उत्सव और अन्य मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुका है। हाल ही में एक अन्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर वह 11,000 रुपये का इनाम भी जीत चुका है।
यह प्रतियोगिता बाबा हरि शाह दरबार आंबुआ और ‘प्रतिज्ञा एक सोच’ संस्था द्वारा आयोजित की गई थी, जिसमें पंजाब और हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभाओं का चयन कर उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें उम्र की कोई सीमा नहीं थी। ललित सबसे छोटे प्रतिभागी थे, जबकि अन्य प्रतिभागियों का अनुभव काफी अधिक था।
इसके बावजूद ललित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रनर-अप का खिताब अपने नाम किया। प्रायोजक हरीश शर्मा के अनुसार, ललित को ट्रॉफी और 21,000 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0