नालागढ़ में दिनदहाड़े दिखा तेंदुआ, फैली दहशत
सोलन के नालागढ़ स्थित जोघों खड्ड में दिनदहाड़े तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत। वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग तेज।
सोलन । सोलन जिले के नालागढ़ के कुंडलू गांव के समीप जोघों खड्ड में दिनदहाड़े एक तेंदुआ दिखा है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। एक उद्योग में कार्यरत युवक जब काम पर जा रहा था तो उसने तेंदुआ खड्ड में देखा। इस दाैरान युवक ने तेंदुए का वीडियो बना लिया।
स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगाई है ताकि यहां पर कोई नुकसान न हो। क्योंकि आसपास काफी आबादी है और तेंदुआ लोगों पर हमला कर सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0