परवाणू में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, आरोपी फरार

परवाणू में पुलिस हिरासत से नशा तस्कर के फरार होने पर 3 एएसआई सहित 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड। एसपी सोलन ने विभागीय जांच शुरू की।

Apr 3, 2026 - 11:21
 0  81
परवाणू में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, आरोपी फरार

Videos

View All
छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। 15 साल की कानूनी लड़ाई के बाद BBMB से हिमाचल को 3000 करोड़ मिलने की उम्मीद, CM सुक्खू ने बताई पूरी कहानी 15 साल की कानूनी लड़ाई के बाद BBMB से हिमाचल को 3000 करोड़ मिलने की उम्मीद, CM सुक्खू ने बताई पूरी कहानी ऊना के अंब-नैहरियां के पास सड़क से बाहर निकली CTU बस, हादसे से मचा हड़कंप ऊना के अंब-नैहरियां के पास सड़क से बाहर निकली CTU बस, हादसे से मचा हड़कंप घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने भाजपा नेताओं और अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना, सुनिए क्या बोले कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने भाजपा नेताओं और अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के सकोह में छात्रा की मौत के बाद मां ने कॉलेज अध्यापकों पर लगाए आरोप धर्मशाला के सकोह में छात्रा की मौत के बाद मां ने कॉलेज अध्यापकों पर लगाए आरोप 20 नवंबर को आम आदमी पार्टी धर्मशाला में सरकार का करेगी घेराव 20 नवंबर को आम आदमी पार्टी धर्मशाला में सरकार का करेगी घेराव

रोजाना हिमाचल ब्यूरो। सोलन 
जिला पुलिस सोलन के अंतर्गत परवाणू थाना क्षेत्र से पुलिस की हिरासत से नशा तस्कर आरोपी के फरार होने के मामले में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें तीन एएसआई व एक हैड कांस्टेबल शामिल हैं। एसपी सोलन ने यह कार्रवाई की है और इन पुलिसकर्मियों केखिलाफ विभागीय जांच खोल दी है। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश को विशेष टीमों का गठन कर दिया है और जगह-जगह दबिश दी जा रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने एक आरोपी को एनडीपीएस एक्ट मामले में पकड़ा था और बुधवार को आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही थी। इस बीच आरोपी पुलिस को चकमा देकर वहां से भाग गया।
इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए एसपी सोलन ने तुरंत प्रभाव से चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के आदेश जारी किए। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में स्पष्ट संदेश गया है कि कर्तव्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सोलन साईं दत्तात्रेय वर्मा ने कहा कि जिला पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति पर काम कर रही है। नशा तस्करों के साथ-साथ ऐसे पुलिसकर्मियों पर भी सख्त कार्रवाई होगी, जो अपनी जिम्मेदारी निभाने में असफल रहते हैं। उन्होंने बताया कि मामले में कोताही बरतने पर तीन एएसआई व एक हैड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। मामले की विभागीय जांच जारी है और यदि आगे और कोई दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0