कसौली में रैबीज वैक्सीन फेल, स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट

कसौली की केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला में रैबीज वैक्सीन का सैंपल फेल। स्वास्थ्य मंत्रालय को रिपोर्ट भेजी गई, बैच नष्ट होगा, बाजार में नहीं पहुंचेगी।

Feb 13, 2026 - 19:59
 0  9
कसौली में रैबीज वैक्सीन फेल, स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट

सोलन। पागल जानवर के काटने के बाद लगाई जाने वाली जीवनरक्षक रैबीज वैक्सीन का सैंपल फेल हो गया है। इस वैक्सीन को देश में ही तैयार किया गया था। केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला (सीडीएल) कसौली में सैंपल की जांच की गई। कई बार जांच के दौरान सैंपल की गुणवत्ता मानकों पर सही नहीं पाई गई। ऐसे में कई बार जांच में भी सैंपल फेल हो गया। सैंपल किस राज्य से आया था, इस बारे में सीडीएल कसौली से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

हालांकि, सैंपल लॉट रिलीज बैच से जांच के लिए प्रयोगशाला में कंपनी की ओर से भेजा गया था। सैंपल के फेल होने के बाद रिपोर्ट कंपनी व स्वास्थ्य मंत्रालय को भेज दी गई है। अब स्वास्थ्य अधिकारियों की उपस्थिति में बैच को नष्ट किया जाएगा। इस बैच को बाजार में नहीं उतारा जाता है।

बताया जा रहा है कि कंपनी की सप्लाई निजी व सरकारी स्तर पर होती थी। रैबीज वैक्सीन का सैंपल फेल होने की पुष्टि केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला की आधिकारिक वेबसाइट पर हुई है। गौरतलब है कि सीडीएल कसाैली ने देश में तैयार और आयात होने वाली सभी प्रकार की वैक्सीन व एंटी सीरम की जांच की जाती है। जांच के बिना किसी वैक्सीन का मानव शरीर पर इस्तेमाल नहीं होता है। यदि कोई वैक्सीन सीडीएल कसाैली में मानकों पर खरी नहीं उतरती तो उसे बाजार में नहीं उतारा जाता है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0