हिमाचल में बनी 47 दवाएं फेल, ड्रग अलर्ट से हड़कंप

देशभर में 141 दवाएं फेल, हिमाचल में बनी 47 दवाएं भी अमानक पाई गईं। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, दोषी कंपनियों पर कार्रवाई शुरू।

Apr 22, 2026 - 10:39
 0  54
हिमाचल में बनी 47 दवाएं फेल, ड्रग अलर्ट से हड़कंप

रोजाना हिमाचल ब्यूरो । सोलन 
केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन के ताजा ड्रग अलर्ट ने स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा दिया है। रिपोर्ट के अनुसार देशभर में 141 दवाओं के सैंपल जांच में फेल हुए हैं, जिनमें से 47 दवाएं हिमाचल प्रदेश में निर्मित पाई गई हैं। यह खुलासा मरीजों की सेहत के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है।
जांच में फेल दवाओं में कफ सिरप, जरूरी इंजेक्शन और दिल, मिर्गी, ब्लड प्रेशर व शुगर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाएं शामिल हैं। इसके अलावा आयरन और विटामिन की गोलियां भी गुणवत्ता परीक्षण में पास नहीं हो सकीं। दवाओं के साथ-साथ मेहंदी, टूथपेस्ट और साबुन के सैंपल भी मानकों पर खरे नहीं उतरे।
ड्रग अलर्ट में अन्य राज्यों की स्थिति भी चिंताजनक रही है। गुजरात, उत्तराखंड, पंजाब और राजस्थान समेत कई राज्यों की दवाएं जांच में अमानक पाई गई हैं।
राज्य दवा नियंत्रक डॉ. मनीष कपूर ने बताया कि दोषी कंपनियों का उत्पादन बंद कर दिया गया है और कारण बताओ नोटिस जारी कर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0