शिव मंदिर काठगढ़ में भव्य शोभा यात्रा व पूजा करके मनाया महाशिवरात्रि महोत्सव 

इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के तहत काठगढ़ में ऐतिहासिक शिव मंदिर का तीन दिवसीय ज़िला स्तरीय महाशिवरात्रि महोत्सव शनिवार को भव्य शोभा यात्रा व मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के साथ सम्पन्न हुआ।

Mar 9, 2024 - 21:39
 0  234
शिव मंदिर काठगढ़ में भव्य शोभा यात्रा व पूजा करके मनाया महाशिवरात्रि महोत्सव 
शिव मंदिर काठगढ़ में भव्य शोभा यात्रा व पूजा करके मनाया महाशिवरात्रि महोत्सव 

Videos

View All
सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब...

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल

इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के तहत काठगढ़ में ऐतिहासिक शिव मंदिर का तीन दिवसीय ज़िला स्तरीय महाशिवरात्रि महोत्सव शनिवार को भव्य शोभा यात्रा व मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के साथ सम्पन्न हुआ। आयुष,कानून,युवा सेवाएं एवम खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्थानीय विधायक मलेंद्र राजन कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शामिल रहे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी-देवताओं की धरती है। हमारे चहुं और देवी-देवताओं के मंदिर हैं जिनकी झलक हमारी संस्कृति में भी दिखती है। उन्होंने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी को भी ऐसे स्थानों पर आकर धर्म-कर्म का सही ज्ञान प्राप्त होता है।

उन्होंने सभी शिव भक्तों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्राचीन एवम ऐतिहासिक मंदिर का जहां सदियों पुराना इतिहास है वहीं यहां के महाशिवरात्रि उत्सव का अपना अलग महत्व है। उन्होंने कहा कि यहां के जिला स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव को राज्य स्तरीय महोत्सव का दर्जा प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगेइससे पहले, उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की तथा भव्य शोभा यात्रा में भाग लिया। 

आयुष मंत्री ने मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित करवाई गई मेधावी छात्रवृति परीक्षा के विजेताओं को भी सम्मानित किया। मंदिर में पार्क के उन्नयन के लिए 10 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा। आयुष मंत्री ने मंदिर कमेटी को पार्क के उन्नयन के लिए 10 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने मंदिर के उत्थान व विकास कार्यों के लिये मेला कमेटी के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने मंदिर कमेटी को भी अपनी और से 21 हज़ार रुपए की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने मंदिर के उत्थान तथा महोत्सव के विस्तार के लिए मेला कमेटी को सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का भी भरोसा दिया।  

 इस अवसर पर स्थानीय विधायक मलेंद्र राजन ने भी अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने मंदिर कमेटी द्वारा मंदिर में विकास कार्यों के लिए रखी गई मांगों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि कमेटी ने कोरोना कालखंड तथा मण्ड क्षेत्र में घटित भयंकर आपदा के दौरान प्रशासन तथा सरकार का बहुत सहयोग किया है। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए प्रशासन तथा पुलिस विभाग को बधाई दी। 

इससे पहले, प्राचीन शिव मंदिर सुधार सभा के अध्यक्ष ओम प्रकाश कटोच ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और मंदिर कमेटी द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों पर जानकारी दी। 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अशोक रतन,एसडीएम एवम मेला कमेटी के अध्यक्ष डॉ सुरेन्द्र ठाकुर, डीएसपी विशाल वर्मा, कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष करण पठानिया,प्राचीन शिव मंदिर सुधार सभा के अध्यक्ष ओम प्रकाश कटोच,कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि तथा गणमान्य लोग, मेधावी बच्चे व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे ।

                  

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0