जयराम का बड़ा हमला: कांग्रेस मंडी मिटाना चाहती

मंडी में जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले—सरकार ने विकास रोका। नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत का दावा।

May 5, 2026 - 10:59
 0  27
जयराम का बड़ा हमला: कांग्रेस मंडी मिटाना चाहती

रोजाना हिमाचल ब्यूरो। मंडी 
मंडी में पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि मंडी नगर निगम भाजपा का गढ़ था और आगे भी रहेगा, साथ ही आगामी चुनावों में भाजपा की जीत तय है।
जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने मंडी जिले के साथ भेदभाव किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय जारी किए गए 15 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मौजूदा सरकार ने वापस ले लिया, जिसे मंडी की जनता भूली नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कांग्रेस का बस चले तो वह मंडी को प्रदेश के मानचित्र से ही मिटा दे।
नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर के बयान का हवाला देते हुए कहा कि अब खुद कांग्रेस के नेता अपनी सरकार की कमियां गिनाने लगे हैं।
उन्होंने अधिकारियों को भी चेतावनी दी कि वे नियमों के विरुद्ध काम न करें और निष्पक्षता बनाए रखें। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तंज कसते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि जहां-जहां वे प्रचार करने जाते हैं, वहां कांग्रेस हार जाती है।
प्रेस वार्ता से पहले जयराम ठाकुर ने पार्टी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया और बाद में पार्टी पदाधिकारियों व 15 वार्डों के उम्मीदवारों के साथ रणनीतिक बैठक की। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल स्थानीय नहीं, बल्कि सरकार के खिलाफ जनमत का संकेत है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0