मार्च में 3 राशियों पर भारी चंद्र ग्रहण, जानें असर
मार्च 2026 के चंद्र ग्रहण का सिंह, वृश्चिक और मीन राशि पर असर। जानें सावधानियां, ज्योतिष उपाय और किन बातों से बचें।
मार्च 2026 की शुरुआत एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना के साथ हो रही है. 3 मार्च को होलिका दहन के दिन पूर्ण (खग्रास) चंद्र ग्रहण लगेगा, जो सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में घटित होगा. लगभग 3 घंटे 27 मिनट तक चलने वाला यह ग्रहण भारत सहित पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत क्षेत्र के कई हिस्सों में दिखाई देगा. ग्रहण से करीब नौ घंटे पहले सूतक काल आरंभ हो जाएगा. इस दौरान गृह प्रवेश, नई योजना की शुरुआत या कोई भी शुभ कार्य टालना बेहतर माना गया है. गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने और सभी को मानसिक शांति बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
राशियों पर असर
ज्योतिषीय दृष्टि से यह ग्रहण कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण संकेत दे रहा है, खासकर 3 राशि से संबंधित लोगों के लिए. इस समय वित्त, स्वास्थ्य और करियर के मामलों में उतार-चढ़ाव संभव है. बड़े निवेश, महत्वपूर्ण फैसले या धन लेन-देन सोच-समझकर करें. अनावश्यक विवादों से दूरी बनाए रखें और धैर्य रखें. ध्यान, मंत्र जाप और सकारात्मक सोच अपनाने से मानसिक संतुलन बना रहेगा और नकारात्मक प्रभाव कम करने में मदद मिल सकती है।
सिंह राशि
यह चंद्र ग्रहण सिंह राशि के लिए बेहद भारी साबित हो सकता है. मन अशांत रहेगा. आत्मविश्वास डगमगा सकता है. कार्यस्थल पर विरोध बढ़ सकता है. अधिकारियों से टकराव संभव है. मेहनत के बावजूद प्रशंसा नहीं मिलेगी. अचानक खर्च बढ़ेंगे. निवेश में नुकसान हो सकता है. पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण रहेगा. दांपत्य जीवन में दूरी आ सकती है. सेहत में गिरावट दिखेगी. सिरदर्द, आंखों में जलन और थकान परेशान करेगी. गलत फैसले भविष्य में बड़ी परेशानी खड़ी कर सकते हैं. धैर्य की कमी हालात बिगाड़ सकती है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए यह समय आर्थिक दबाव और मानसिक तनाव लेकर आ सकता है. धन अटक सकता है. उधार वापसी में देरी होगी. कारोबार में घाटा संभव है. नौकरी में अस्थिरता महसूस होगी. सहकर्मियों से मतभेद बढ़ सकते हैं. गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं. मन में संदेह और असुरक्षा बढ़ेगी. रिश्तों में कटुता आ सकती है. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. पेट, रक्तचाप या तनाव संबंधी परेशानी उभर सकती है. जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसानदायक होगा।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण भ्रम और रुकावटें बढ़ा सकता है. योजनाएं अधूरी रह सकती हैं. मेहनत का फल देर से मिलेगा. आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है. अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे. पारिवारिक विवाद गहरा सकते हैं. करीबी लोगों से मनमुटाव होगा. भावनात्मक अस्थिरता बढ़ेगी. नींद प्रभावित होगी. स्वास्थ्य गिर सकता है. यात्रा में बाधा या हानि संभव है. विश्वासघात की आशंका रहेगी. संयम और सतर्कता न बरती तो नुकसान बढ़ सकता है।
करें ये असरदार ज्योतिष उपाय
– शिवलिंग पर शीतल जल और कच्चा दूध अर्पित करें.
– ग्रहण के दिन ‘ॐ सोमाय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें.
– ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान कर साफ वस्त्र पहनें.
– घर में घी का दीपक जलाकर चंद्रमा से शांति की प्रार्थना करें.
– चावल, दूध या सफेद वस्त्र का दान करें.
– कम से कम 15 मिनट ध्यान करें, नकारात्मक सोच से दूरी रखें.
– ग्रहण काल में कोई बड़ा निर्णय या लेन-देन न करें.
– चंद्र दोष शांति के लिए सोमवार का व्रत रखना लाभकारी रहेगा.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0