विधायक केवल सिंह पठानिया का शाहपुर में गर्मजोशी के साथ हुआ स्वागत

विधानसभा क्षेत्र सचेतक बनने के बाद पहली बार शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर विधायक केवल सिंह पठानिया का भव्य अभिनंदन किया गया।

Mar 15, 2024 - 20:18
 0  234
विधायक केवल सिंह पठानिया का शाहपुर में गर्मजोशी के साथ हुआ स्वागत

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

मुनीश धीमान। धर्मशाला

विधानसभा क्षेत्र सचेतक बनने के बाद पहली बार शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर विधायक केवल सिंह पठानिया का भव्य अभिनंदन किया गया। शाहपुर विस क्षेत्र में शाहपुर विस् की सीमा कुठमां से लेकर शाहपुर तक विभिन्न स्थानों पर केवल पठानिया का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। शाहपुर के अभिनन्दन पैलस में नागरिक अभिनन्दन समारोह में सचेतक केवल पठानिया ने कहा कि शाहपुर विस् को आदर्श विधानसभा बनाना ही उनका मुख्य ध्येय है। उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व तथा मुख्यमंत्री का उनको नई जिम्मेदारी देने के लिए आभार जताया तथा धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अब नई जिम्मेदारी मिलने से शाहपुर की जनता के प्रति और अधिक समर्पण ,सेवा भाव तथा ईमानदारी से विकास कार्यों को और अधिक गति प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने शाहपुर विधानसभा के लिए लोक निर्माण तथा जल शक्ति विभाग के लिए करोड़ों की अतिरिक्त धनराशि स्वीकार की है इसके लिए वह उनके आभारी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुख सरकार ने अल्प अवधि में ही पांच गारंटियां पूरी कर दी हैं और शेष भी चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएंगी ।

इस अवसर पर ठेकेदार एसोसिएशन शाहपुर, ब्लॉक कांग्रेस, जिला कांग्रेस, व्यापार मंडल शाहपुर, एनपीएस शाहपुर, रोटरी क्लब,महिला काँग्रेस, नप शाहपुर तथा युवा कांग्रेस शाहपुर ने उप मुख्य सचेतक को सम्मानित किया । ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा ने अपने सम्बोधन में कहा कि विधायक केवल पठानिया को सचेतक बनाने पर शाहपुर की जनता हमेशा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री की आभारी रहेगी । इस अवसर पर जिला काँगड़ा कांग्रेस के प्रधान कर्ण माल्टु ने भी अपने विचार रखे ।

 इसके उपरान्त विधायक केवल सिंह पठानिया ने छतड़ी के निजी हाइट तकनीकी संस्थान में वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर करतार चंद , विधायक की धर्मपत्नी एवं वैज्ञानिक अधिकारी सुनन्दा पठानिया, अजीत महाजन,डीडी शर्मा, सुशील शर्मा,सरिता सैनी, जिप सदस्य रितिका शर्मा, चंगर कांग्रेस प्रधान शशी पाल, अक्षय, प्रधान सिहवाँ अजय बबली ,ओंकार राणा,राजीव पटियाल, लबलु शर्मा, योगेश महाजन निदेशक वन निगम ,पिंटू परमार,महिला कांग्रेस के पदाधिकारी विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0