विधायक पवन काजल ने युवाओं को किया मतदान के प्रति जागरूक
राष्ट्रीय युवा मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर कांगड़ा सदर के विधायक पवन काजल ने विधानसभा क्षेत्र के नवीन मतदाताओं के साथ संवाद किया।
Videos
View Allसुमन महाशा कांगडा
राष्ट्रीय युवा मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर कांगड़ा सदर के विधायक पवन काजल ने विधानसभा क्षेत्र के नवीन मतदाताओं के साथ संवाद किया। मटोर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नव मतदाताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश भी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से दिखाया गया। विधायक पवन काजल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा वह बहुत ही खुशनसीब है, जो आजादी के अमृत महोत्सव दौरान आयोजित होने वाले लोकसभा चुनाव में पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे। उन्होंने कहा 26 जनवरी को भारत आजादी के बाद अपना 75बा अमृत महोत्सव गणतंत्र दिवस मना रहा है। और इसी वर्ष देश की लोकसभा के चुनाव अभी प्रस्तावित है, उन्होंने युवाओं को देशहित, देश के विकास और जन विरोधी ताकतों को उखाड़ने के लिए अपने मत का उपयोग ईमानदारी और समझ से करने की अपील की। काजल ने कहा स्थाई सरकार और सशक्त नेतृत्व ही देश व प्रदेश और क्षेत्र के विकास में निर्णायक भूमिका निभा सकता है। कार्यक्रम में 18 से 25 वर्ष की आयु सीमा तक के युवाओं और युवतियों को भारतीय जनता पार्टी के इतिहास और केंद्र सरकार की योजनाओं से भी अवगत करवाया ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0