विधायक ने लिया विकास खंड देहरा में चल रहे विकास कार्यों का ब्यौरा

ग्रामीण विकास में पंचायती राज संस्थाओं से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों की भूमिका बेहद अहम है।

Jul 29, 2024 - 21:55
 0  423
विधायक ने लिया विकास खंड देहरा में चल रहे विकास कार्यों का ब्यौरा
विधायक ने लिया विकास खंड देहरा में चल रहे विकास कार्यों का ब्यौरा

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

बंटी कश्यप। देहरा

ग्रामीण विकास में पंचायती राज संस्थाओं से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों की भूमिका बेहद अहम है। सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर आम जनमानस को सशक्त करने का सबसे बड़ा माध्यम हमारी पंचायते हैं। इसलिए पंचायतों के कर्मचारी सेवा भाव से अपने-अपने क्षेत्रों में कार्य करें। विकास खंड देहरा कार्यालय में आज क्षेत्र के पंचायत कर्मचारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्थानीय विधायक कमलेश ठाकुर ने यह बात कही। विधायक ने पंचायती राज संस्थाओं से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों से विकास खंड देहरा में चल रहे विकास कार्यों का ब्यौरा लिया।

आपसी समन्वय से करें काम
कमलेश ठाकुर ने कहा कि पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक और ग्राम रोजगार सेवक ग्रामीण विकास के मुख्य सहयोगी होते है। पंचायतों में बेहतर आपसी समन्वय के साथ ही सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं से जुड़े कर्मचारी को निर्देश देते हुए कहा कि पंचायतों के कल्याण और विकास कार्यों के सुगम संचालन हेतु पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बेहतर तालमेल बनाते हुए कार्य करें। उन्होंने सभी कर्मचारियों को विकास के तय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिये।
विधायक ने पंचायतों में विकास कार्यों के लिए आवंटित धनराशि का सदुपयोग करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर निर्माण कार्यों का नियमित तौर पर निरीक्षण किया जाए तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने विकास खंड से जुड़े अधिकारी कर्मचारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सभी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा करना जरूरी है ताकि विकास कार्यों को पूर्ण करने में तेजी लाई जा सके।

कार्यों की होगी निरंतर मॉनीटरिंग
कमलेश ठाकुर ने कहा कि पंचायतों में चल रही परियोजनाएं और विकास कार्यों की वे स्वयं मॉनिटरिंग करेंगी। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी यह सुनिश्चित करें कि पंचायतों में चल रहे विकास कार्य तय समय में पूरे हों। कार्यों में गति लाने के साथ-साथ उनकी गुणवत्ता पर भी पूरा ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं के तहत निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सभी तत्परता के साथ कार्य करें।

सुनी जनसमस्याएं
इस दौरान कमलेश ठाकुर ने बीडीओ ऑफिस देहरा में जनसमस्याओं को सुनते हुए उनका निवारण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याएं-परेशानियों का निवारण करने और उनको कम करने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।

यह रहे उपस्थित
बैठक में खंड विकास अधिकारी देहरा मुकेश कुमार ठाकुर, एसडीओ डेवलपमेंट ब्लॉक देहरा अजय डोगरा सहित विकास खंड देहरा के सभी पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक और ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0