एचआरटीसी मुख्यालय में बनाया जाएगा म्यूजियम
हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रबंधन एचआरटीसी मुख्यालय में एक म्यूजियम बनाएगा। इस म्यूजियम में निगम अब तक खरीदी गई बसों के मॉडल रखे जाएंगे। एचआरटीसी मुख्यालय में बनाए जाने वाले म्यूजियम में बसों के मॉडल 1960 से लेकर अब तक हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम अपने 50 वर्षों के सफर और पुरानी यादों को संजोकर रखेगा।

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल
हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रबंधन एचआरटीसी मुख्यालय में एक म्यूजियम बनाएगा। इस म्यूजियम में निगम अब तक खरीदी गई बसों के मॉडल रखे जाएंगे। एचआरटीसी मुख्यालय में बनाए जाने वाले म्यूजियम में बसों के मॉडल 1960 से लेकर अब तक हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम अपने 50 वर्षों के सफर और पुरानी यादों को संजोकर रखेगा। निगम ने इन 50 वर्षों में कितनी तरक्की की है यह माडॅल को देखकर साबित हो जाएगा। बसों के मॉडल को उनके वर्ष अनुसार म्यूजियम में सजाया जाएगा।
निगम द्वारा कुछ बसों के मॉडल तैयार किए गए हैं। एचआरटीसी बसों के इन मॉडल में इलेक्ट्रिक बसों को भी शामिल किया जाएगा। जल्द ही म्यूजिमम बनकर तैयार होगा। एचआरटीसी के एमडी रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि एचआरटीसी 50वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। ऐसे में निगम नए कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसी कड़ी में निगम प्रबंधन एक म्यूजियम तैयार कर रहा है, जिसमें एचआरटीसी की यादों को संजो कर रखा जाएगा।
What's Your Reaction?






