नादौन में भाजपा का हल्ला बोल! सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, इन्द्रपाल चौक पर जोरदार प्रदर्शन

नादौन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। सरकार पर भ्रष्टाचार, अधूरी गारंटी और कानून व्यवस्था को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए गए।

Apr 13, 2026 - 20:04
 0  90
नादौन में भाजपा का हल्ला बोल! सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, इन्द्रपाल चौक पर जोरदार प्रदर्शन
नादौन में भाजपा का हल्ला बोल! सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, इन्द्रपाल चौक पर जोरदार प्रदर्शन
नादौन में भाजपा का हल्ला बोल! सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, इन्द्रपाल चौक पर जोरदार प्रदर्शन

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्या काल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्या काल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच कोई सामंजस्य नहीं दिखा... शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच कोई सामंजस्य नहीं दिखा... गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने टेका मत्था गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने टेका मत्था शिमला में जगत सिंह नेगी के खिलाफ BJYM का प्रदर्शन, पुतला फूंकने के दौरान पुलिस जवानों से हुई धक्का-मुक्की शिमला में जगत सिंह नेगी के खिलाफ BJYM का प्रदर्शन, पुतला फूंकने के दौरान पुलिस जवानों से हुई धक्का-मुक्की पंजाब में HRTC हमीरपुर डिपो के चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने ड्यूटी के दौरान च... पंजाब में HRTC हमीरपुर डिपो के चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने ड्यूटी के दौरान च... HRTC हमीरपुर डिपो के एक चालक के साथ पंजाब में मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने चालक के साथ मारप... HRTC हमीरपुर डिपो के एक चालक के साथ पंजाब में मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने चालक के साथ मारप... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी

नादौन।

पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री की अगुवाई में नादौन भाजपा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ इन्द्रपाल चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा मंडल नादौन और गलोड़ के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश रैली निकालते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र पठानिया और राकेश शर्मा भी मौजूद रहे। रैली के बाद आयोजित सभा में विजय अग्निहोत्री ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री पर कई गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि सरकार सत्ता में आने के बाद अपनी एक भी गारंटी को पूरा नहीं कर पाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और पर्दे के पीछे अपने चहेतों को नौकरियां दी जा रही हैं।

अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के समय नादौन में खोले गए कई संस्थानों को बंद कर दिया गया है। नगर परिषद क्षेत्र में हुए कुछ निर्माण कार्यों में भी भ्रष्टाचार की सीमाएं लांघी गई हैं।

उन्होंने अपनी पंचायत की एक महिला के परिवार को तीन वर्षों से बिजली और पानी का कनेक्शन न मिलने का मामला भी उठाया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है, जिससे आम जनता में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।

आईपीएच विभाग में हुई भर्तियों की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने इन्द्रपाल चौक में 27 लाख रुपये के कार्यों में अनियमितताओं की आशंका जताते हुए इसकी जांच कराने की भी मांग की।

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि आपदा के समय जब प्रदेश में खनन पर रोक थी, तब नादौन में किन लोगों को खनन की अनुमति दी गई। इसके अलावा उन्होंने भूमि के बदले नौकरी देने जैसे मामलों की जांच की भी मांग की।

महिलाओं को 1500 रुपये की सहायता न मिलने का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की घोषणाएं सिर्फ कागजों तक सीमित हैं। ट्रांसपोर्ट नगर के लिए सरकारी भूमि उपलब्ध होने के बावजूद निजी भूमि का चयन करने पर भी उन्होंने सवाल खड़े किए।

इस दौरान वीरेन्द्र पठानिया और रिंपल शर्मा ने भी अपने संबोधन में सरकार को जमकर घेरा और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0