नालागढ़ में नशे पर वार: 13 किलो चूरा-पोस्त के साथ चालक गिरफ्तार

सोलन के नालागढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई। ट्रक से 13.005 किलो चूरा-पोस्त बरामद, चालक गिरफ्तार। एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज, जांच जारी।

Feb 6, 2026 - 14:11
 0  81
नालागढ़ में नशे पर वार: 13 किलो चूरा-पोस्त के साथ चालक गिरफ्तार

सोलन । नशे के सौदागरों के खिलाफ अपनी मुहिम को तेज करते हुए नालागढ़ पुलिस और स्पैशल सैल-एक्स की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नालागढ़-ढेरोवाल रोड पर सैणीमाजरा के पास नाकेबंदी के दौरान एक ट्रक से भारी मात्रा में चूरा-पोस्त बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम सैणीमाजरा में वाहनों की नियमित चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक ट्रक को तलाशी के लिए रोका गया। ट्रक की सघन तलाशी लेने पर उसके कैबिन के भीतर छिपाकर रखा गया एक बोरा बरामद हुआ। जब बोरे को खोलकर जांच की गई तो उसमें से 13.005 किलोग्राम चूरा-पोस्त (भुक्की) बरामद  हुआ। पुलिस ने मौके पर ही ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान तरुणदीप सिंह, निवासी गांव सौडी गुजरां व तहसील नालागढ़ के रूप में हुई है।

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मादक पदार्थ और ट्रक को कब्जे में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी यह नशा कहाँ से लाया था और इसे कहाँ सप्लाई किया जाना था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0