एंट्री टैक्स विवाद: हिमाचल सीमाओं पर चक्का जाम, हजारों वाहन फंसे

हिमाचल में एंट्री टैक्स बढ़ोतरी के विरोध में पंजाब-हरियाणा सीमा पर चक्का जाम। बद्दी, बरोटीवाला में भारी ट्रैफिक जाम, लोगों को परेशानी।

Apr 1, 2026 - 14:40
 0  180
एंट्री टैक्स विवाद: हिमाचल सीमाओं पर चक्का जाम, हजारों वाहन फंसे

Videos

View All
छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन पुलिस का नाका देखते ही तेज रफ्तार में भागी काली कार, परवाणू में बैरिकेड्स तोड़कर बाइक को भी लिया चपेट में पुलिस का नाका देखते ही तेज रफ्तार में भागी काली कार, परवाणू में बैरिकेड्स तोड़कर बाइक को भी लिया चपेट में मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे...

रोजाना हिमाचल ब्यूरो। सोलन
हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स दरों में बढ़ोतरी के बाद पंजाब और हरियाणा से सटी सीमाओं पर विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। पंजाब और हरियाणा के लोगों ने अपने राज्यों की सड़कों पर चक्का जाम कर दिया है, जिससे हिमाचल आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हो गई है। बद्दी में पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी भी लोगों सहित धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने भी एंट्री टैक्स बढ़ाने का विरोध किया। 
जिला सोलन की सीमाओं पर बरोटीवाला, बद्दी, बघेरी, ढेरोवाल और दभोटा समेत कई एंट्री प्वाइंट्स पर लोगों ने चक्का जाम कर दिया है। इसके चलते दोनों ओर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है और हजारों वाहन फंस चुके हैं। 
इस विरोध के चलते देश के विभिन्न राज्यों से हिमाचल की ओर आने वाले वाहनों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, हिमाचल में मौजूद पर्यटक और स्थानीय लोग भी हिमाचल से बाहर निकलने में परेशानी झेल रहे हैं। इस जाम का असर अब आम जनजीवन के साथ-साथ औद्योगिक गतिविधियों पर भी पड़ने लगा है। उद्योगों पर इसके अलावा ईरान युद्ध की दोहरी मार पड़ रही है। यदि हालात पर जल्द काबू नहीं पाया गया, तो इसके दूरगामी और गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं।एक्साइज विभाग ने क्या कहा 
वहीं, इस मामले में एक्साइज विभाग का कहना है कि टोल की संशोधित दरें अभी तक सिस्टम में अपडेट नहीं हुई हैं, जिसके चलते अधिक शुल्क दिखाई दे रहा है। सरकार के निर्देशानुसार पुरानी दरों में मामूली संशोधन के साथ ही टोल वसूली की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0