सिरमौर में डॉक्टर निकला चिट्टा तस्कर, 14 दिन जेल

सिरमौर में CHC हरिपुरधार के डॉक्टर की चिट्टा तस्करी में गिरफ्तारी, 14 दिन की न्यायिक हिरासत। पुलिस को डिजिटल सबूत और चैट से बड़ा खुलासा।

Apr 6, 2026 - 22:32
 0  72
सिरमौर में डॉक्टर निकला चिट्टा तस्कर, 14 दिन जेल

रोजाना हिमाचल ब्यूरो, नाहन

सिरमौर जिला में चिट्टा मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। हरिपुरधार CHC में तैनात एक डॉक्टर को नशा तस्करी मामले में गिरफ्तार करने के बाद अब अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी डॉक्टर की पहचान डॉ. आदित्य शर्मा के रूप में हुई है।

मामले की पुष्टि करते हुए एनएस नेगी ने बताया कि 31 मार्च 2026 को पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। उसी दिन कालाअंब-नाहन नेशनल हाईवे पर कंगनीवाला नेचर पार्क के पास दो युवकों को 6.68 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ पकड़ा गया। आरोपियों की पहचान भानु गर्ग और अभिमन्यु ठाकुर के रूप में हुई है।

जांच के दौरान सामने आया कि डॉक्टर ने ही दोनों युवकों को स्कूटी पर नारायणगढ़ भेजकर नशे की खेप मंगवाई थी। पुलिस को डिजिटल पेमेंट और व्हाट्सएप चैट के रूप में अहम सबूत मिले हैं, जिससे इस नेटवर्क की पुष्टि हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह चिट्टा हरियाणा के एक सप्लायर से खरीदा गया था।

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी डॉक्टर पिछले कई वर्षों से नशे का आदी है और दिन में कई बार इंजेक्शन के जरिए इसका सेवन करता था। तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद अब उसे न्यायिक हिरासत में आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन भेज दिया गया है।


क्या है पूरा मामला?

  • 31 मार्च को 2 युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार
  • 6.68 ग्राम हेरोइन बरामद
  • पूछताछ में डॉक्टर की भूमिका सामने आई
  • डिजिटल ट्रांजैक्शन और चैट से नेटवर्क का खुलासा

अब तक क्या कार्रवाई?

  • डॉक्टर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
  • 3 दिन का पुलिस रिमांड पूरा
  • 14 दिन की न्यायिक हिरासत
  • मोबाइल व डेटा SFSL जांच के लिए भेजा

फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। प्रदेश में किसी डॉक्टर की नशा तस्करी में संलिप्तता का यह पहला मामला माना जा रहा है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0