नूरपुर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 17 टिप्पर जब्त

नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन के खिलाफ 17 टिप्पर जब्त। ट्रैक्टर चालक पर जुर्माना, खनन माफिया में हड़कंप।

Apr 29, 2026 - 10:47
 0  99
नूरपुर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 17 टिप्पर जब्त

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम राजनीति अपनी जगह, राजनीति अपनी जगह, लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू।

रोजाना हिमाचल ब्यूरो । नूरपुर  
जिला नूरपुर पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ जीरो टॉलरैंस नीति अपनाते हुए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ठाकुरद्वारा पुलिस ने बीती रात मंड क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर अवैध खनन सामग्री से भरे 17 टिप्परों को जब्त किया है, जबकि एक ट्रैक्टर चालक को 5000 रुपए का जुर्माना किया गया है।

पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के प्रभारी भागा राम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने टांडा मोड़, मलकाना और मिलवां क्षेत्रों में गहन गश्त की। इस दौरान पंजाब की ओर जा रहे खनन सामग्री से लदे वाहनों को रोककर पुलिस ने उनके दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि 17 टिप्परों के चालक खनन से जुड़े कोई भी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। पुलिस ने तुरंत प्रभाव से सभी 17 टिप्परों को जब्त कर लिया और मामला न्यायालय को भेज दिया है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने कहा कि जिला नूरपुर में प्राकृतिक संसाधनों की अवैध निकासी और तस्करी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की ओर से निरंतर औचक निरीक्षण और गश्त का दौर जारी रहेगा। इस बड़ी कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0